ऑरोविल में ताड़ महोत्सव:बच्चों ने ताड़ से बनाया खाना, सीखी सदियों पुरानी परंपरा; क्यों खास है ये पेड़? – Auroville Palm Festival Children Cook Food Learn Tamil Traditions

ऑरोविल में ताड़ महोत्सव:बच्चों ने ताड़ से बनाया खाना, सीखी सदियों पुरानी परंपरा; क्यों खास है ये पेड़? – Auroville Palm Festival Children Cook Food Learn Tamil Traditions

जिस पेड़ के पत्तों पर सदियों तक तमिल साहित्य लिखा और सहेजा गया, उसी ताड़ को नई पीढ़ी से दोबारा जोड़ने की कोशिश शनिवार से यह शुरू हुई। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में ऑरोविल के इसाई अंबलम स्कूल में दो दिवसीय ताड़ महोत्सव शुरू हुआ, जिसमें बच्चों ने ताड़ से खाना बनाया, हस्तशिल्प तैयार किया और पारंपरिक खेलों में हिस्सा लिया। आयोजन ऑरविल फाउंडेशन और शिक्षा मंत्रालय ने मिलकर किया। इसमें ऑरोविल और आसपास के पुडुचेरी क्षेत्र के बच्चे, शिक्षक और अभिभावक शामिल हुए।


ये भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के बाद आईएसआई ने बदला जासूसी पैटर्न: सोलर कैमरों से सेना पर नजर, पाकिस्तान पहुंच रही लाइव फीड?

महोत्सव का मकसद बच्चों को यह बताना था कि ताड़ तमिल जीवन में सिर्फ एक पेड़ नहीं है। गर्मियों में नुगु, सुबह का पदनीर, साल भर का ताड़ का गुड़, छत छाने के लिए पत्ते और लिखने के लिए ओलै, यनी पत्तों की पट्टियां, सब इसी एक पेड़ से आते रहे हैं। तमिलनाडु का राजकीय वृक्ष भी यही है। पछले कुछ दशकों में ताड़ पर टिकी ग्रामीण अर्थव्यवस्था सिकुड़ी है और पेड़ पर चढ़ने वाला हुनर भी नई पीढ़ी तक नहीं पहुंचा है। बच्चों ने ताड़ से मिलने वाली चीजों से कई खाद्य पदार्थ खुद तैयार किए। इनमें ताड़ के फल का जैम, पनंगूड़ यानी ताड़ की जड़ के आटे से बना पौष्टिक पेय, जड़ के आटे के लड्डू, केक, बिस्कुट और ताजा पेय शामिल रहे।

Source link
#ऑरवल #म #तड #महतसवबचच #न #तड #स #बनय #खन #सख #सदय #परन #परपर #कय #खस #ह #य #पड #Auroville #Palm #Festival #Children #Cook #Food #Learn #Tamil #Traditions

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *