कंसाना बोले- 45 मिनट में सीधे ईश्वर से जुड़ गए:  मुरैना में टाउन हॉल में मंत्री, महापौर और अफसरों ने किया योगाभ्यास; 12वां योग दिवस आयोजित – Morena News

कंसाना बोले- 45 मिनट में सीधे ईश्वर से जुड़ गए: मुरैना में टाउन हॉल में मंत्री, महापौर और अफसरों ने किया योगाभ्यास; 12वां योग दिवस आयोजित – Morena News

कंसाना बोले- 45 मिनट में सीधे ईश्वर से जुड़ गए:  मुरैना में टाउन हॉल में मंत्री, महापौर और अफसरों ने किया योगाभ्यास; 12वां योग दिवस आयोजित – Morena News


मुरैना के जीवाजी गंज स्थित टाउन हॉल में रविवार को जिला प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री, महापौर, पुलिस अधीक्षक और प्रभारी कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं व गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह योग शिविर अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद सभी अतिथियों और नागरिकों ने ‘स्वस्थ आयु, निरोगी काया’ के लक्ष्य के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और अपने जीवन को पूरी तरह रोगमुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। मंत्री बोले- शरीर की कई गंभीर बीमारियां ठीक होती हैं
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को योग को अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “अभी 45 मिनट के योगाभ्यास में कोई राजनीतिक व्यक्ति हो या सामान्य व्यक्ति, सभी इस योग के माध्यम से सीधे ईश्वर से जुड़ गए।” मंत्री कंसाना ने आगे कहा कि नियमित रूप से योग करने से शरीर की कई गंभीर बीमारियां ठीक होती हैं, इसलिए इसे जीवन में अपनाना बेहद जरूरी है। आयोजन में ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
टाउन हॉल में हुए इस सामूहिक योग कार्यक्रम में शहर की प्रथम नागरिक महापौर शारदा सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उनके साथ जिले के प्रभारी कलेक्टर कमलेश भार्गव, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, शहर के कई गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ योगाभ्यास कर निरोगी जीवन का संदेश दिया।

Source link
#कसन #बल #मनट #म #सध #ईशवर #स #जड #गए #मरन #म #टउन #हल #म #मतर #महपर #और #अफसर #न #कय #यगभयस #12व #यग #दवस #आयजत #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *