खंडवा के बड़ा कब्रिस्तान में पेड़ों की कटाई के दौरान मशीनों के इस्तेमाल को लेकर विवाद सामने आया है।

HighLights
- बड़ा कब्रिस्तान में पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद
- मशीनें कब्रों के ऊपर से गुजारने का आरोप
- कई कब्रों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई
नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। शहर के बड़ा कब्रिस्तान में गुरुवार सुबह पेड़ों की कटाई के दौरान मशीनों के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। समाजजनों ने आरोप लगाया कि पेड़ काटने के लिए लाई गई क्रेन, JCB और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्रों के ऊपर से गुजारा गया। इससे कई कब्रों को नुकसान पहुंचा और कुछ पर लगे नाम व पहचान के निशान मिट गए।
मां की कब्र पर पहुंचे तो दिखा नजारा
कहारवाड़ी निवासी इकबाल चौहान गुरुवार सुबह एक मैयत में शामिल होने बड़ा कब्रिस्तान पहुंचे थे। इस दौरान वह अपनी मां की कब्र पर भी गए। वहां क्रेन खड़ी देखकर उन्होंने पेड़ों की कटाई कर रहे लोगों से जानकारी ली। इकबाल चौहान का आरोप है कि एक युवक मशीन को कब्रों के ऊपर से ले जाने के निर्देश दे रहा था। विरोध करने पर पेड़ काट रहे लोग वहां से चले गए। इसके बाद शहजाद चौहान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
वन विभाग और पुलिस ने शुरू की जांच
जानकारी मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी शंकर सिंह चौहान के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम पेड़ों की कटाई, अनुमति और काटे गए पेड़ों की संख्या की जांच कर रही है। कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
समाजजनों ने आरोप लगाया कि करीब ढाई महीने से पेड़ों की कटाई चल रही थी और काटी गई लकड़ी बेच दी गई। उन्होंने पेड़ों और लकड़ी की बिक्री का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।
शहर काजी पहुंचे, कमेटी भंग करने का निर्णय
विवाद की जानकारी मिलने पर शहर काजी सैयद निसार अली भी कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने समाजजनों से चर्चा के बाद कहा कि कब्रों को नुकसान पहुंचाने जैसी लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।
उन्होंने जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष अकरम खान उर्फ अक्का से कार्रवाई की बात की। इसके बाद अकरम खान ने कब्रिस्तान कमेटी को भंग करने का निर्णय लिया। मामले की जानकारी मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड, भोपाल को देने की बात भी सामने आई है।
Source link
#कबर #क #ऊपर #चल #करन #और #JCB #खडव #क #बड #कबरसतन #म #भडक #ववद #कमट #हई #भग


