![]()
नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के भंवरासा गांव में गुरुवार देर शाम घर में काम करते समय करंट लगने से 15 साल की लड़की की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे बेहोशी की हालत में नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घरेलू तार या उपकरण के संपर्क में आने से हादसा भंवरासा निवासी भावना (15) पिता केशर सिंह सोंधिया राजपूत गुरुवार देर शाम घर पर रोजमर्रा का काम कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक घरेलू बिजली के तार या किसी उपकरण के संपर्क में आ गई। करंट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत हादसे के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग नाबालिग को लेकर नीमच जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए परिजन नाबालिग की मौत की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। वे गुरुवार देर रात शव को बिना पोस्टमार्टम कराए भंवरासा गांव ले गए। गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।
Source link
#घर #म #कम #करत #समय #नबलग #क #लग #करट #मत #बहश #हन #पर #असपतल #ल #गए #परजन #पसटमरटम #करन #स #इनकर #कय #Neemuch #News


