'कभी भी जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन':शिक्षा मंत्री बोले- घोषणा से ज्यादा वैकेंसी होगी; छात्रों के प्रदर्शन के बीच चिराग की सम्राट को चिट्‌ठी

'कभी भी जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन':शिक्षा मंत्री बोले- घोषणा से ज्यादा वैकेंसी होगी; छात्रों के प्रदर्शन के बीच चिराग की सम्राट को चिट्‌ठी

'कभी भी जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन':शिक्षा मंत्री बोले- घोषणा से ज्यादा वैकेंसी होगी; छात्रों के प्रदर्शन के बीच चिराग की सम्राट को चिट्‌ठी


दिल्ली और झारखंड के बाद अब बिहार के छात्रों ने शिक्षक भर्ती (TRE-4) और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठे हैं। पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र सत्याग्रह पर बैठे हैं। छात्र नेता ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करो नहीं तो शिक्षा मंत्री का आवास घेरेंगे। इसके बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि TRE-4 का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी हो सकता है। हमने जितनी घोषणा की थी इस बार उससे ज्यादा वैकेंसी निकलेगी। इधर, छात्रों के प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान ने सम्राट चौधरी को चिट्‌ठी लिखकर असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली में गेस्ट टीचर को प्राथमिकता समेत 7 मांगें रखी हैं। पटना के गर्दनीबाग में सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। स्टूडेंट्स बैनर पोस्टर लेकर बैठे हैं। छात्रों ने कहा कि हमें 2 से 4 दिन के अंदर TRE-4 का नोटिफिकेशन चाहिए। हम लोग लॉलीपॉप नहीं लेंगे। छात्रों ने शिक्षा मंत्री को मिस्टेक तिवारी बताया। कहा कि उन्होंने इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं करने पर इस्तीफा देने की बात की थी। वो नोटिफिकेशन जारी नहीं कर पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें। इसके पहले वाले शिक्षा मंत्री भी TRE-4 के नोटिफिकेशन की बात करते रहे, लेकिन नोटिफिकेशन नहीं आया। शिक्षा मंत्री नोटिफिकेशन जारी करें या इस्तीफा दें। छात्र न्याय सत्याग्रह की 4 तस्वीरें देखिए… छात्र नेता बोले- 24 घंटे में नोटिफिकेशन जारी करो छात्र नेता दिलीप ने कहा कि बिहार के करोड़ों छात्रों को हितों को देखते हुए हम आज से धरने पर बैठ रहे हैं। 24 घंटे के अंदर TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। हम चाहते हैं कि ये परीक्षा एक बार में ली जाए। शिक्षा मंत्री ने कहते थे 25 जुलाई तक नोटिफिकेशन आ जाएगा। 24 घंटे में संशोधन कर देंगे। उनकी सब बातें झूठी हैं। ये शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग भी ठीक से नहीं कर पाए हैं। हम उन्हें 24 घंटे का वक्त दे रहे हैं इसके बाद उनके आवास का घेराव करेंगे। BPSC के विद्वान अधिकारी बोल रहे हैं कि TRE-4 में PT, MAINS होगा। कहा जा रहा पेपर लीक से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। अरे BPSC के बेशर्मो…शर्म नहीं आती है। 66वीं, 67 वीं, 70 वीं का पेपर लीक हुआ। उसमें PT, MAINS इंटरव्यू होता था। हमें TRE-4 में PT, MAINS नहीं चाहिए। TRE-5 से इसे लागू करिए। क्यों कि TRE-4 में पहले ही बहुत देर हो चुकी है। लालू बोले- सरकार AK-47 से गोली चलवाती है तेजस्वी यादव कल यानी बुधवार को तेजस्वी यादव छात्रों की मांग को लेकर राजभवन मार्च निकालने वाले हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा है कि समस्त छात्र-युवा शक्ति पेपरलीक, बदहाल शिक्षा प्रणाली, पक्षपातपूर्ण बहाली प्रक्रिया और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। लूट तंत्र से बनी सरकार मांगों को सुनने की बजाय AK-47 से गोलियां बरसाती है, यह अन्यायपूर्ण है। तानाशाही के खिलाफ सभी 19 अगस्त को पटना में एकजुट हो। JDU बोली- बिहारी में जितनी बहाली हुई, उतनी किसी राज्य में नहीं पटना में छात्र न्याय सत्याग्रह से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
#039कभ #भ #जर #ह #सकत #ह #TRE4 #क #नटफकशन039शकष #मतर #बल #घषण #स #जयद #वकस #हग #छतर #क #परदरशन #क #बच #चरग #क #समरट #क #चटठ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *