करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन में होती थी बहुत बहस, फिल्ममेकर बोले- उनके घर पर ही था जब सगाई टूटी, Bollywood Hindi News

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन में होती थी बहुत बहस, फिल्ममेकर बोले- उनके घर पर ही था जब सगाई टूटी, Bollywood Hindi News


करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। अब फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बताया कि जब करिश्मा की सगाई टूटने की खबर उनके घर आई थी, वो उनके घर में ही मौजूद थे। 

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की रिलेशनशिप और फिर उनकी सगाई टूटने से जुड़े कई किस्से आपने कई बार सुने होंगे। अब फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बताया कि जब करिश्मा की सगाई टूटी थी, उस वक्त वो उन्हीं के घर पर मौजूद थे। सुनील ने बताया कि वो उस सगाई टूटने के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानते हैं। इसी के साथ सुनील ने उनके रिश्ते को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच काफी बहस होती थी।

इस फिल्म की रिलीज से पहले ही शुरू हो गया था करिश्मा और अभिषेक का रिश्ता

हिंदी रश से खास बातचीत में सुनील ने कहा कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का प्यार एक रिश्ता- बॉन्ड ऑफ लव (2001 में रिलीज हुई फिल्म) की शूटिंग शुरू होने से पहले ही शुरू हो गया था और वो समय के साथ गहरा होता जा रहा था। जब तक सुनील ने हां मैंने भी प्यार किया फिल्म प्लान की, तब तक ये तय हो चुका था कि दोनों लोग शादी करेंगे।

सुनील दर्शन ने कहा, “एक रिश्ता शुरू होने से पहले दोनों की रिलेशनिशिप शुरू हो गई थी, उनका प्यार गहरा होता जा रहा था। जब तक मैंने हां मैंने भी प्यार किया है कि प्लानिंग की, ये तय हो चुका था कि दोनों शादी करेंगे। वो लोग एक आकर्षक कपल थे- अमिताभ बच्चन का बेटा और राज कपूर की पोती।”

हां मैंने भी प्यार किया है के वक्त तय हो चुकी थी दोनों की शादी

सगाई टूटने वाले दिन करिश्मा कपूर के घर पर ही थे सुनील दर्शन

सुनील दर्शन ने आगे कहा, “संयोग से, मैं करिश्मा कपूर के घर पर ही था जब सगाई टूटी। ये दुर्भाग्य की बात है कि उनकी शादी टूट गई। मुझे नहीं लगता कि उसके बाद जो प्रतिक्रिया हुई या जो इमोशनल उथल-पुथल मची, उसे कोई पूरी तरह समझ सकता है। इसके बाद वो नए साल के जश्न के लिए बैंगकॉक गईं, और अचानक मैंने सुना कि वो संजय से शादी करने वाली हैं। मुझे वो निर्णय कभी समझ नहीं आया।”

सुनील बोले- दोनों की सगाई टूटन के लिए कोई नहीं जिम्मेदार

फिल्ममेकर ने कहा, “लोग बबीता जी को, जया जी, करिश्मा या अभिषेक को जिम्मेदार ठहराते हैं (सगाई टूटने के लिए), लेकिन मुझे लगता है कि इन चीजों को किस्मत पर छोड़ देना चाहिए। उनका रिश्ता उतार-चढ़ाव वाला था। प्यार अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग तरीके से होता है, और हर रिश्ता का डायनेमिक अलग होता है। उन दोनों के बीच काफी बहस होती थी।”

2003 में टूटी थी अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई

करिश्मा कपूर और अभिषेक की सगाई साल 2002 में हुई थी। अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने अपना रिश्ता पब्लिक किया था। हालांकि, साल 2003 की शुरुआत में ही दोनों की सगाई टूट गई थी। हालांकि, किसी भी पक्ष की तरफ से सगाई टूटने का कारण नहीं बताया गया था।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *