काजल राघवानी संग किसने की मारपीट? खेसारी लाल यादव या पवन सिंह, एक्ट्रेस बोलीं- ‘नाम लिया तो वो मुझे…’, Bhojpuri Hindi News


काजल से शो पर खेसारी लाल के संग और मनमुटाव को लेकर सवाल किया गया। साथ ही काजल के साथ हुई मारपीट का भी खुलासा किया गया।

भोजपुरी का फेमस शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जियो हॉटस्टार पर आ रहे इस शो में भोजपुरी के दिग्गज स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल रघवानी, आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। ये शो जमकर बवाल मचा रहा है। इस शो पर स्टार्स अपने उन राज पर भी पर्दे उठा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस काजल राघवानी फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आई हैं। काजल से शो पर खेसारी लाल के संग और मनमुटाव को लेकर सवाल किया गया। साथ ही काजल के साथ हुई मारपीट का भी खुलासा किया गया। शो का प्रोमो इस वक्त बवाल मचा रहा है।

मारपीट को लेकर पूछा गया काजल से सवाल

जियो हॉटस्टार के शो ‘भोजपुरी बवाल’ के हालिया एपिसोड में शुभंकर मिश्रा ने फिर से राउंड द टेबल ऑर्गेनाइज किया। टेबल पर शुभंकर के सामने रानी चटर्जी, काजल राघवानी जैसे सितारे मौजूद दिखे। इस दौरान शुभंकर काजल को याद दिलाया कि उन्होंने एक एपिसोड में खुलासा किया था कि उनके साथ रिश्ते में मारपीट हुई। अगर उनके पिता होते तो उन्हें ये सब नहीं सहना पड़ता, जिसके बाद लोगों ने खेसारी लाल और पवन सिंह के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद शुभंकर ने काजल को उस शख्स के नाम खुलासा करने के लिए कहा।

काजल ने शख्स के नाम का किया खुलासा

‘भोजपुरी बवाल’ शो से सामने आए प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि काजल राघवानी ने खुद पहले साथ मारपीट करने वाले शख्स का नाम लेने से इनकार करती हैं। वहीं, बाद में वो कहती हैं, ‘खेसारी लाल जी ने मुझे नहीं मारा है।’ फिर उनसे पूछा जाता है कि आपको किसने मारा? तो इस पर वो कहती हैं, ‘मेरी लाइफ में मेरे पर्सनल चीजों पर उसने अटैक किया तो मैं उसे भी जवाब दूंगी।’ इसके बाद काजल लगातार उस शख्स का नाम खुलासा करने से मना कर दिया।. हालांकि, रानी चटर्जी और शुभंकर मिश्रा ने दावा किया कि उन्हें पता है ,लेकिन मैटर काजल का है तो वो ही उसका नाम लें, लेकिन वो किसी भी दबाव में नहीं आती हैं और उसका नाम नहीं लेती हैं।

काजल को मिली थी- गायब कराने की मिली है धमकी

कई बार पूछने के बावजूद काजल उनके साथ मारपीट करने वाले शख्स का नाम नहीं लेती। वो बताती है कि वो उस शख्स का नाम नहीं ले सकती हैं, ‘क्योंकि उसने मुझे धमकी दी है। मुझे मुंबई से गायब करने की धमकी मिली है। मुझे मेरे परिवार की फिक्र है। मैं नहीं चाहती कि उन लोगों को कुछ हो।’ काजल इस दौरान बार-बार कहती हैं, ‘मैं डरती हूं।’

किसने मारा काजल को- खेसारी या पवन सिंह

भले ही काजल ने खेसारी लाल और पवन सिंह में से कि का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने इस चर्चा पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ तौर से कहा, ‘खेसारी और पवन सिंह इसमें नहीं हैं और जिसने मुझे धमकाया है मैं उसका नाम नहीं लूंगी। मुझे इसका डर है।’ शो का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *