6-साल की बच्ची से रेप-हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर:नोएडा में बोरी में भरकर लाश फेंकी, 24 घंटे में पुलिस ने मार गिराया

6-साल की बच्ची से रेप-हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर:नोएडा में बोरी में भरकर लाश फेंकी, 24 घंटे में पुलिस ने मार गिराया

6-साल की बच्ची से रेप-हत्या करने वाला एनकाउंटर में ढेर:नोएडा में बोरी में भरकर लाश फेंकी, 24 घंटे में पुलिस ने मार गिराया


ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। शनिवार शाम 5 बजे पुलिस आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने ले गई थी। वहां उसने छिपाई गई पिस्टल से पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इसी दौरान पुलिस ने गोली चलाई, तो वह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, 28 अगस्त (शुक्रवार) को बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। 5 टीमें बनाईं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू की। इस दौरान बच्ची के घरवालों ने 32 साल के बलराज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वह बच्ची के चाचा के यहां किराए पर रहता था। सीसीटीवी में वह बोरी में बच्ची को ले जाता दिख रहा था। शनिवार दोपहर पुलिस ने बलराज को गिरफ्तार कर लिया था। घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए… पुलिस उपायुक्त बोले- आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया- सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बलराज बच्ची को अगवा करके ले गया है। उसने बच्ची से रेप करने के बाद उसके शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था। बच्ची की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी रेप करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान बलराज ने बताया कि उसके पास चाकू है। चाकू बरामद करने के लिए पुलिस उसे लेकर गई। वहां उसने छिपाई हुई पिस्टल निकाली और पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। गोली ईकोटेक-3 थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रवि कुमार के हाथ में लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बलराज को भी गोली लग गई। बलराज और कॉन्स्टेबल रवि कुमार को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने बलराज को मृत घोषित कर दिया। बलराज पेशेवर अपराधी है। बलराज के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल, 3 खोखे और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं, डॉ. नेहा शर्मा ने बताया- पुलिस एक घायल व्यक्ति को अस्पताल लाई थी। जांच के दौरान पाया गया कि उसकी छाती के बाईं तरफ गोली लगी थी। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और CPR भी दिया। लेकिन, मरीज को बचाया नहीं जा सका। उसे केवल एक ही गोली लगी थी। खेत में बोरी से मिली बच्ची की लाश हल्दौनी गांव में रहने वाला एक युवक हलवाई का काम करता है। उसके एक बेटा और 2 बेटियां थीं। उसकी सबसे छोटी बेटी घर के पास ही सरकारी स्कूल में पहली क्लास में पढ़ती थी। बच्ची के चाचा के घर में बलराज किराए पर रहता था। वह बच्ची के परिवारवालों को अच्छी तरह से जानता था। पुलिस ने बलराज से पूछताछ की। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। लेकिन, बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बलराज की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में बोरी के अंदर बरामद कर लिया।
घरवालों का आरोप है कि जान-पहचान होने बलराज बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ गंदा काम किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। बलराज नशा करने का आदी है। वहीं, बच्ची की हत्या का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग हल्दौनी पुलिस चौकी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी कराते हुए बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत की वजह और घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। 2 सीसीटीवी सामने आए जांच में सामने आए शुक्रवार दोपहर 3 बजे सीसीटीवी फुटेज में बच्ची पड़ोसी बलराज के साथ जाती दिखाई दे रही। उसके साथ एक मकान के अंदर चली जाती है। पुलिस को एक दूसरा फुटेज भी मिला है। इसमें बलराज बोरी लेकर जाता दिख रहा था। दूसरा सीसीटीवी शाम 5 बजे का है। दोनों सीसीटीवी बच्ची की गली के ही हैं। चाचा बोले- नमाज पढ़ने गए थे, तभी बच्ची लापता हुई बच्ची के चाचा ने बताया- मेरी भतीजी बहुत छोटी थी। हमारे यहां एक व्यक्ति किराए पर रहता था वह मजदूरी करता था। कभी-कभी हमारे कमरों में भी सो जाता था। वही बच्ची को बोरे में डालकर ले गया। हमने सीसीटीवी की फुटेज में उसे बच्ची को बोरे में ले जाते हुए देखा है। जिस समय वह बच्ची को लेकर गया, उस समय घर पर कोई नहीं था। बच्चे नमाज पढ़ने गए थे और मैं भी घर पर नहीं था। घटना के बाद हमने पूरे गांव में बच्ची की तलाश की और ऐलान भी कराया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी की फुटेज चेक की गई, जिसमें पूरी घटना सामने आई। बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस अफसरों और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। बच्ची की हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की गई थी। डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया था- 28 अगस्त की रात बच्ची गुम हो गई थी। सूचना मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस की 5 टीमें बनाकर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। ————————– ये खबर भी पढ़ें…. मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर 2.5 करोड़ की चोरी, 70 तोला सोना, डायमंड और 5 किलो चांदी की ज्वेलरी समेट ले गए मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरों ने करीब 2.5 करोड़ रुपए की सोने-चांदी और डायमंड की ज्वेलरी चुरा ली। चोरी के वक्त दरोगा का परिवार घर पर नहीं था। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा। अंदर जाकर चार कमरों के ताले तोड़े और अलमारी व बक्सों में रखी ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। चोर नई नवेली दुल्हन के लिए लाया गया लहंगा और गाउन भी उठा ले गए। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#6सल #क #बचच #स #रपहतय #करन #वल #एनकउटर #म #ढरनएड #म #बर #म #भरकर #लश #फक #घट #म #पलस #न #मर #गरय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *