![]()
भिंड में दो पक्षों में विवाद के बाद पालतू कुत्ते को बेरहमी से मार दिया गया। आरोपी ने कुत्ते को घर के बाहर से उठाया, बीहड़ में ले जाकर लाठियों से पीटा। फिर फंदे से लटका दिया। मामला 17 जुलाई को उमरी थाना इलाके के नुन्हाटा गांव का है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। इसके बाद फरियादी रामनरेश सिंह राजावत (35) ने अपने चचेरे भाई शैलेंद्र के साथ उमरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे उनका पालतू कुत्ता घर के बाहर से अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुत्ते की हत्या कर गांव के लोगों को दिखाया वीडियो शैलेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया- मेरे मोबाइल पर गांव के एक युवक ने वीडियो भेजा। इसमें एक व्यक्ति हमारे कुत्ते को रस्सी और लोहे की चेन से पेड़ पर लटकाकर खींचता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह कुत्ते को नीचे उतारकर लाठी से पीटता भी नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद गांव के ही चंद्रभान ने आरोपी की पहचान कहारन का पुरा निवासी विवेक बाथम के रूप में की। विवेक ने ही कुत्ते की हत्या का वीडियो बनाया और गांव के कुछ लोगों को दिखाया। वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस उमरी थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह सेंगर ने कहा- शिकायत के आधार पर विवेक बाथम के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो की सत्यता और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… कुत्ते को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर लगा दी आग बैतूल में एक व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉग को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसे बोरी में भरकर जला दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी हयात कुत्ते को बेरहमी से डंडे से पीटता दिख रहा है। इसके बाद आरोपी ने उसे बोरी में भरकर जला दिया। डॉगी के कुछ अंग मौके पर पाए गए हैं। पढे़ं पूरी खबर…
Source link
#कतत #क #पट #फद #स #लटककर #मर #डलभड #म #आपस #दशमन #म #बरसई #लठय #वडय #भ #बनय #आरप #क #तलश #रह #पलस


