कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इश्क में डूबे दिखे, ट्रिबेका फेस्टिवल में साथ हुए शामिल – Katy Perry And Former Canadian Prime Minister Justin Trudeau Appeared Together At Tribeca Festival
“_id”:”6a27883677b480528f0ed733″,”slug”:”katy-perry-and-former-canadian-prime-minister-justin-trudeau-appeared-together-at-tribeca-festival-2026-06-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इश्क में डूबे दिखे, ट्रिबेका फेस्टिवल में साथ हुए शामिल”,”category”:”title”:”Hollywood”,”title_hn”:”हॉलीवुड”,”slug”:”hollywood”
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:58 AM IST
Katy Perry and Justin Trudeau At Tribeca Festival: अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अचानक ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में साथ पहुंचकर फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया। काफी वक्त से इनको साथ देखा जा रहा था लेकिन इस तरह पब्लिकली सामने आकर कैटी और जस्टिन ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया है।
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और सिंगर कैटी पेरी – फोटो : एक्स-@KatyActivity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इश्क के चर्चे इन दिनों हर जुबान पर हैं। हाल ही में यह कपल ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर साथ दिखा। इस तरह दोनों ने अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी। इस फिल्म फेस्टिवल में कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पूरी तरह से इश्क में डूबे नजर आए। इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है।
हाथ थामे फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत
सोमवार यानी 8 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ने रेड कारपेट पर साथ में शिरकत की। यह फिल्म फेस्टिवल न्यूयॉर्क में हो रहा है। कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो एक-दूसरे का हाथ थामे इस इवेंट में दिखे। पैपराजी को उन्होंने रोमांटिक अंदाज में फोटो पोज भी दिए। एक-दूसरे के इश्क में दोनों पूरी तरह से रंगे दिखाई दिए।
Katy Perry and Justin Trudeau together at the red carpet of Tribeca Festival. pic.twitter.com/YvUZEldVtv
— Katy Perry Activity (@KatyActivity) June 9, 2026