क्या शहरी कनेक्शन के लिए गैस बुकिंग गैप 21 दिन की हो गई है? यहां दूर करें कंफ्यूजन – Lpg Cylinder Refill Booking Gap Rules Explained: Clarification On 21 Days Booking Rumour

क्या शहरी कनेक्शन के लिए गैस बुकिंग गैप 21 दिन की हो गई है? यहां दूर करें कंफ्यूजन – Lpg Cylinder Refill Booking Gap Rules Explained: Clarification On 21 Days Booking Rumour

Gas Cylinder Booking 25 Days Limit: रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर इन दिनों ग्राहकों के बीच काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि शहर में रहने वाले लोगों के लिए सिलेंडर बुकिंग का अंतराल घटाकर पहले की तरह 21 दिन कर दिया गया है।

अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। यह बात पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। सरकार और तेल कंपनियों ने ऐसा कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं कि असल में नियम क्या है और यह भ्रम कैसे फैला।

LPG Cylinder Refill Booking Gap Rules Explained: Clarification on 21 Days Booking Rumour

ग्रामीण ग्राहकों के लिए बदला गया था बुकिंग गैप
– फोटो : Adobe Stock

ग्रामीण ग्राहकों के लिए बदला गया था बुकिंग गैप

  • दरअसल, पहले ग्रामीण इलाकों के गैस कनेक्शन धारकों के लिए दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 45 दिनों का अनिवार्य अंतर तय किया गया था।
  • अब हाल ही में सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत देने के उद्देश्य से इस 45 दिन की समय सीमा को घटाकर 25 दिन कर दिया है।
  • इस फैसले से गांव के लोगों को काफी सहूलियत मिली है और उन्हें दोबारा सिलेंडर बुक करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है।

LPG Cylinder Refill Booking Gap Rules Explained: Clarification on 21 Days Booking Rumour

शहरों के लिए बुकिंग गैप घटने की अफवाह की सच्चाई
– फोटो : Adobe Stock

शहरों के लिए बुकिंग गैप घटने की अफवाह की सच्चाई

  • ग्रामीण क्षेत्रों के नियम में बदलाव के बाद इंटरनेट पर यह अफवाह फैलने लगी कि शहरी ग्राहकों के लिए भी बुकिंग का समय बदलकर 21 दिन कर दिया गया है।
  • कई लोग मान बैठे कि वे अब 21 दिन में ही दोबारा सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
  • हालांकि, तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि शहरों के लिए 21 दिन वाला कोई भी नया नियम लागू नहीं किया गया है।

LPG Cylinder Refill Booking Gap Rules Explained: Clarification on 21 Days Booking Rumour

वर्तमान में सभी के लिए 25 दिन का बुकिंग गैप लागू
– फोटो : Adobe Stock

वर्तमान में सभी के लिए 25 दिन का बुकिंग गैप लागू

  • वर्तमान में देश के सभी शहरी और ग्रामीण एलपीजी ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुकिंग का नियम एक समान है।
  • अब कोई भी घरेलू ग्राहक अपने पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगला रिफिल बुक कर सकता है।
  • यानी शहरों और गांवों दोनों जगह बुकिंग गैप 25 दिन ही निर्धारित है। इसलिए 21 दिन वाली किसी भी अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें।

LPG Cylinder Refill Booking Gap Rules Explained: Clarification on 21 Days Booking Rumour

बिना भ्रम के समय पर ऐसे करें सिलेंडर की बुकिंग
– फोटो : Adobe Stock

बिना भ्रम के समय पर ऐसे करें सिलेंडर की बुकिंग

  • अगर आप समय पर गैस पाना चाहते हैं, तो अपनी पिछली डिलीवरी की तारीख से 25 दिन पूरे होने का हिसाब रखें।
  • 25 दिन पूरे होते ही आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप या आईवीआरएस के जरिए आसानी से अगला सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
  • किसी भी भ्रामक खबर से बचने के लिए हमेशा अपनी गैस एजेंसी या आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर ही भरोसा करें।

Source link
#कय #शहर #कनकशन #क #लए #गस #बकग #गप #दन #क #ह #गई #ह #यह #दर #कर #कफयजन #Lpg #Cylinder #Refill #Booking #Gap #Rules #Explained #Clarification #Days #Booking #Rumour

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *