Standby Mode Electricity Bill: आजकल लगभग हर घर में टीवी, एसी, माइक्रोवेव, सेट-टॉप बॉक्स और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मौजूद हैं। अक्सर हम इन उपकरणों को इस्तेमाल करने के बाद रिमोट से तो बंद कर देते हैं, लेकिन दीवार पर लगे मुख्य पावर स्विच को बंद करना भूल जाते हैं। इस स्थिति को तकनीकी भाषा में ‘स्टैंडबाय मोड’ या ‘फैंटम लोड’ कहा जाता है।
देखने में लगता है कि उपकरण पूरी तरह बंद है, लेकिन असलियत में वह लगातार बिजली की खपत कर रहा होता है। यह एक ऐसी छोटी सी गलती है, जो हर महीने चुपचाप आपकी जेब ढीली करती रहती है और बिजली का बिल बढ़ा देती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं कि आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।

2 of 5
माइक्रोवेव अवन
– फोटो : AI
जानिए कैसे काम करता है ‘स्टैंडबाय मोड’ का चक्कर?
- स्टैंडबाय मोड में उपकरण तुरंत स्टार्ट होने या रिमोट का सिग्नल पाने के लिए तैयार रहता है।
- इस दौरान उसकी छोटी डिस्प्ले लाइट, सेंसर और अंदरूनी सर्किट लगातार चालू रहते हैं, जिससे हर सेकंड बिजली खींचती रहती है।

3 of 5
बिना चलाए भी कितना बढ़ जाता है बिजली का बिल
– फोटो : Freepik
बिना चलाए भी कितना बढ़ जाता है बिजली का बिल
- विशेषज्ञों के अनुसार, केवल स्टैंडबाय मोड के कारण घर का बिजली बिल 5% से 10% तक बढ़ सकता है।
- साल भर में यही छोटी-छोटी बिजली की खपत हजारों रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बना देती है।

4 of 5
स्टैंडबाय पावर से बचने के आसान उपाय
– फोटो : एआई जनरेटेड
स्टैंडबाय पावर से बचने के आसान उपाय
- इस समस्या से बचने का सबसे आसान तरीका है कि काम खत्म होते ही दीवार के मुख्य स्विच से पावर बंद कर दें।
- ध्यान रखें कि इंडक्शन चूल्हा को बंद करने से पहले उसके फैन को पूरी तरह से बंद होने का इंतजार करें।

5 of 5
वायरिंग
– फोटो : Adobe Stock
स्मार्ट पावर स्ट्रिप का इस्तेमाल कर सकते हैं
- अगर बार-बार प्लग निकालना या स्विच बंद करना झंझट लगता है, तो स्मार्ट पावर स्ट्रिप का इस्तेमाल करें।
- यह तकनीक उपकरण के इस्तेमाल में न होने पर उसकी बिजली आपूर्ति अपने आप पूरी तरह बंद कर देती है।
Source link
#कय #हत #ह #सटडबय #मड #जन #कस #चपचप #आपक #बजल #क #बल #बढ #दत #ह #यह #गलत #Standby #Mode #Mistake #Secretly #Increases #Electricity #Bill #Hindi



