‘दृश्यम 3’, ‘द वन’, ‘डिगर’ या ‘सिग्मा’… बॉक्स ऑफिस पर किसकी जमी धाक और किसकी सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम?

‘दृश्यम 3’, ‘द वन’, ‘डिगर’ या ‘सिग्मा’… बॉक्स ऑफिस पर किसकी जमी धाक और किसकी सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम?



‘दृश्यम 3’, ‘द वन’, ‘डिगर’ या ‘सिग्मा’… बॉक्स ऑफिस पर किसकी जमी धाक और किसकी सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम?

Box Office Report: शनिवार यानी 3 अक्टूबर को टिकट खिड़की पर कई फिल्में आमने-सामने थीं. शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्मों के साथ पहले से थिएटर्स में चल रही फिल्मों ने भी दर्शकों को खींचने की पूरी कोशिश की. एक तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ थीं, तो दूसरी तरफ हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की ‘डिगर’ भी मैदान में थी. ऐसे में सवाल है कि इस टक्कर में जनता ने किस फिल्म पर जमकर प्यार लुटाया और किसकी कमाई फीकी पड़ गई? तो चलिए, सीधे आंकड़ों से समझते हैं कि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का दबदबा रहा.

दृश्यम 3: टिकट खिड़की पर सिर्फ अजय देवगन का सिक्का चला

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की यह मिस्ट्री फिल्म इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. शुक्रवार को पहले दिन 62 करोड़ बटोरने के बाद शनिवार को फिल्म ने सीधे 53.50 करोड़ रुपये अपने खाते में डाले. यानी महज 2 दिनों में फिल्म ने भारत में 115.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है. दुनिया भर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 117.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: 'पठान' और 'सिकंदर' का घमंड चकनाचूर, 2 दिन में 115 करोड़ कूटकर विजय सालगांवकर ने मचाया भौकाल

डिगर: टॉम क्रूज का स्टारडम भी भारत में काम न आया

हॉलीवुड के सबसे बड़े चेहरों में गिने जाने वाले टॉम क्रूज की नई फिल्म 'डिगर' को भारतीय दर्शकों ने पूरी तरह से ठंडे बस्ते में डाल दिया है. पहले दिन 65 लाख कमाने वाली यह फिल्म शनिवार को और नीचे लुढ़ककर सिर्फ 45 लाख रुपये पर सिमट गई. दो दिनों में फिल्म कुल मिलाकर 1.10 करोड़ रुपये ही जुटा सकी है.

द वन: 9वें दिन हांफती दिखी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' को थिएटर्स में 9 दिन पूरे हो चुके हैं. पहले हफ्ते में 53.60 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद अब इसकी गाड़ी सुस्त पड़ती दिख रही है. शनिवार को फिल्म ने दिन भर में महज 2 करोड़ रुपये जुटाए, जिसके बाद इसका कुल कारोबार 58.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: The Vvaan: अपनी ही फिल्म में 'गेस्ट' बनकर रह गए सिद्धार्थ मल्होत्रा, चंद मिनटों के रोल में मनीष पॉल ने चुरा ली पूरी लाइमलाइट

वेराएटी: हॉलीवुड थ्रिलर ने चुपचाप बटोरे इतने करोड़

मशहूर किताब पर बनी ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन की फिल्म 'वेराएटी' ने ठीक-ठाक शुरुआत दर्ज की है. पहले दिन 1.89 करोड़ कमाने के बाद शनिवार को इसने 1.61 करोड़ रुपये अपने नाम किए. इस तरह दो दिनों के अंदर इस अंग्रेजी फिल्म ने भारत में 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

सिग्मा: दूसरे ही दिन औंधे मुंह गिरी संदीप किशन की फिल्म

2 अक्टूबर को रिलीज हुई संदीप किशन की फिल्म 'सिग्मा' की शुरुआत 2.35 करोड़ रुपये से हुई थी, लेकिन शनिवार आते-आते इसकी कमाई तेजी से नीचे आ गई. दूसरे दिन फिल्म सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये ही निकाल पाई. अब इसका दो दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये हो गया है.

प्रेम कीटाणु: सिनेमाघरों में दर्शकों को तरसती रही ये नई रिलीज

वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' को टिकट खिड़की पर दर्शक तलाशने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. पहले दिन 50 लाख जुटाने के बाद शनिवार को इसने 65 लाख रुपये बटोरे. दो दिनों का सफर तय करने के बाद यह फिल्म बमुश्किल 1.23 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच पाई है.

The post ‘दृश्यम 3’, ‘द वन’, ‘डिगर’ या ‘सिग्मा’… बॉक्स ऑफिस पर किसकी जमी धाक और किसकी सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम? appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *