खरगोन में कांग्रेस ने निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च:  बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग – Khargone News

खरगोन में कांग्रेस ने निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च: बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग – Khargone News

खरगोन में कांग्रेस ने निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च:  बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग – Khargone News


खरगोन में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर ‘लोकतंत्र बचाओ’ पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक करीब एक किलोमीटर के मार्च में 300 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता को ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाया गया। उसके हाथों में हथकड़ी लगाई गई। बावड़ी बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने उसे प्रतीकात्मक रूप से सजा देने का प्रदर्शन किया। मार्च में पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ और विधायक केदार डाबर भी शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कटारे को राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ‘हथकड़ी वाला’ कार्यकर्ता विधायक केदार डाबर ने मुखौटा पहने कार्यकर्ता को डिप्टी कलेक्टर के सामने पेश किया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी ने कहा कि हम आपको हथकड़ी सहित ज्ञानेश कुमार सौंप रहे हैं। ज्ञापन में मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों समेत पांच मांगें रखी गईं। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक, पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, विधायक केदार डाबर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link
#खरगन #म #कगरस #न #नकल #लकततर #बचओ #मरच #बनरपसटर #लकर #नरबज #क #CEC #जञनश #कमर #क #हटन #क #मग #Khargone #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *