आज के समय में मोबाइल फोन बच्चों की पढ़ाई और मनोरंजन का हिस्सा बन गया है। ऑनलाइन क्लास, एजुकेशनल वीडियो और जानकारी हासिल करने के लिए भी बच्चे स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, मोबाइल का इस्तेमाल किस तरह और कितनी देर किया जा रहा है, यह काफी मायने रखता है। बिना निगरानी के मोबाइल देने पर बच्चों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं अगर बच्चों को मोबाइल फोन दे रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखें। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…

2 of 5
बच्चे मोबाइल चलाते हैं तो सावधान!
– फोटो : AI Generated
बच्चों को मोबाइल देते समय किन बातों का ध्यान रखें?
स्क्रीन टाइम पर रखें नजर
- सबसे पहले बच्चों के स्क्रीन टाइम पर ध्यान देना जरूरी है
- लंबे समय तक मोबाइल देखने से बच्चे शारीरिक गतिविधियों से दूर हो सकते हैं
- बच्चा छोटा हो या बड़ा, उसकी स्क्रीन टाइम पर हर पैरेंट्स को नजर रखनी चाहिए

3 of 5
बच्चे मोबाइल चलाते हैं तो सावधान!
– फोटो : AI Generated
हर तरह का कंटेंट बच्चों के लिए सही नहीं
- मोबाइल हाथ में देने का मतलब यह नहीं है कि बच्चा इंटरनेट पर कुछ भी देख सकता है
- सोशल मीडिया, वीडियो प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों पर बच्चों की उम्र के हिसाब से अनुपयुक्त सामग्री भी मौजूद हो सकती है
- इसलिए माता-पिता को यह देखना चाहिए कि बच्चा क्या देख रहा है और किन लोगों से ऑनलाइन बातचीत कर रहा है
- जरूरत पड़ने पर पैरेंटल कंट्रोल और सुरक्षित मोड जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है

4 of 5
बच्चे मोबाइल चलाते हैं तो सावधान!
– फोटो : Adobe Stock
सोने से पहले मोबाइल से बनाएं दूरी
- रात में बिस्तर पर मोबाइल लेकर जाने की आदत भी बच्चों की नींद को प्रभावित कर सकती है
- इसलिए सोने से पहले मोबाइल और दूसरे स्क्रीन वाले डिवाइस को दूर रखना बेहतर है
- बच्चे के कमरे में मोबाइल रखने के बजाय उसे किसी सामान्य जगह पर चार्ज करने की आदत बनाई जा सकती है
- इससे देर रात तक फोन देखने की संभावना कम हो सकती है

5 of 5
बच्चे मोबाइल चलाते हैं तो सावधान!
– फोटो : AI Generated
ऑनलाइन सुरक्षा को नजरअंदाज न करें
- मोबाइल इस्तेमाल करते समय बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में भी समझाना जरूरी है
- उन्हें बताया जाना चाहिए कि अपना पासवर्ड, OTP, घर का पता, फोन नंबर या दूसरी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करनी है
- किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या कोई ऐप डाउनलोड करने से पहले माता-पिता से पूछने की आदत भी डालनी चाहिए
Source link
#परटस #धयन #दबचच #क #द #रह #ह #मबइल #त #धयन #रख #वरन #य #चज #द #सकत #ह #आपक #दककत #Children #Mobile #Phones #Parents #Mind


