गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ।
मंदसौर जिले के रसूलपुर गांव में खेत पर खेल रही 6 साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। बुधवार रात करीब 8 बजे बच्ची अपने माता-पिता और परिजनों के साथ खेत पर थी। परिजन मूंगफली निकालने के काम में जुटे थे, जबकि बच्ची पास में खेल रही थी। इसी दौरान सा
.
बच्ची की पहचान हंसा पिता घनश्याम धनगर (6), निवासी रसूलपुर के रूप में हुई। वह यूकेजी कक्षा में पढ़ती थी। नई आबादी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का जिला अस्पताल में गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ।
दो दिन पहले डांस करते दिखी थी हंसा हंसा का एक वीडियो भी सामने आया है, जो महज दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में वह डांस करती नजर आ रही है।

दो दिन पहले हंसा ने घर में डांस किया था।
पिता बोले- रोते हुए बताया था सांप ने काटा हंसा के पिता घनश्याम ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग खेत पर मूंगफली निकाल रहे थे। हंसा वहीं घूमते हुए खेल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ पर काट लिया।
बच्ची ने रोते हुए बताया तो उसे तत्काल मंदसौर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।




Source link
#खत #पर #खल #रह #बचच #क #सप #न #कट #मगफल #नकल #रह #थ #परजन #रत #हए #पत #क #बतय #मदसर #म #इलज #क #दरन #मत #Mandsaur #News

