आज बृहस्पतिवार, 29 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। विधान परिषद चुनाव में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने छह सीटें अपने नाम कीं। महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उधर, इस्राइल में नेतन्याहू की पार्टी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए अरब दलों पर कार्रवाई की मांग की है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और इन्हें 3.9 फीसदी पर बरकरार रखा। वहीं, दिल्ली की करीब 70 फीसदी आबादी प्रदूषण की मार झेल रही है। विवेक विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 313 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब स्थिति और सांसों पर बढ़ते संकट की ओर इशारा करता है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…

2 of 11
एमएलसी चुनाव पर क्या बोले पीएम मोदी?
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विधान परिषद चुनाव: एनडीए का 16 सीटों पर परचम
देश के चार राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है। अकेले भाजपा को इनमें से 13 सीटें मिली हैं। उसकी सहयोगी जदयू, जदएस और शिवसेना (शिंदे) को एक-एक सीट मिली है। कांग्रेस ने नागपुर स्नातक सीट पर जीत का दावा किया है लेकिन देर रात तक परिणाम घोषित नहीं हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

3 of 11
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
– फोटो : Amar Ujala Graphics
नेतन्याहू की पार्टी ने कहा- वोट चोरी हुए, अरब दलों पर कार्रवाई की मांग
इस्राइल में आम चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। पार्टी ने अरब राजनीतिक दलों पर मतदाताओं को रिश्वत देने, धमकाने, हिंसा और फर्जी मतदान जैसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। लिकुड ने इन आरोपों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें एक क्लिक पर…

4 of 11
एमएलसी चुनाव नतीजे
– फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नागपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत
चार राज्यों के विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का खाता खुल गया। कड़े मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधान परिषद सदस्य अभिजीत वंजारी ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,271 वोटों से हराकर नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर फिर से जीत हासिल की। मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के पूरी हुई। कांग्रेस ने मौजूदा विधान परिषद सदस्य वंजारी को उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कुल 67,231 वोट मिले। वहीं, भाजपा ने पूर्व विधायक सुधाकर कोहले को मैदान में उतारा था, जिन्हें 63,960 वोट मिले। पढ़ें एक क्लिक पर…

5 of 11
फेडरल रिजर्व
– फोटो : Adobestock
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव
अमेरिका में महंगाई का दबाव बने रहने के बावजूद फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर में बदलाव नहीं किया। केंद्रीय बैंक ने दर को करीब 3.9 फीसदी पर बरकरार रखा। फेड ने अपनी दो दिवसीय नीतिगत बैठक के बाद जारी बयान में कहा कि महंगाई अब भी ऊंचे स्तर पर है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
#सरखयएमएलस #चनव #म #एनडए #क #सट #नगपर #म #जत #कगरस #परदषण #क #चपट #म #फसद #दलल #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #October #Updates #Amar #Ujala



