‘गजनी' का खूंखार विलेन अब नहीं रहा, ब्लड कैंसर से अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

‘गजनी' का खूंखार विलेन अब नहीं रहा, ब्लड कैंसर से अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर



‘गजनी' का खूंखार विलेन अब नहीं रहा, ब्लड कैंसर से अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दमदार अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया. वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.

अभिनेता सोनू सूद ने प्रभात खबर से न्यूज कन्फर्म करते हुए बताया कि वो एक लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे. सोनू समेत कई फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख जताया. सोशल मीडिया पर भी फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके यादगार किरदारों को याद कर रहे हैं.

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिन्होंने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली विलेन में शामिल कर दिया. आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ में सुल्तान, ‘लगान’ में देवा सिंह और ‘गजनी’ में रामा के किरदार ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई. उनकी दमदार आवाज, प्रभावशाली व्यक्तित्व और सशक्त अभिनय ने हर किरदार को अलग पहचान दी.

सिर्फ हिंदी ही नहीं, प्रदीप रावत ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया. हर भाषा के दर्शकों ने उन्हें एक ऐसे कलाकार के रूप में स्वीकार किया, जो पर्दे पर आते ही अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाते थे. यही वजह रही कि तीन दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं.

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले प्रदीप रावत ने बी.आर. चोपड़ा के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी. इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपनी अलग पहचान बनाई और खलनायक की भूमिकाओं को एक नई ऊंचाई दी.

प्रदीप रावत के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी. उनके निभाए गए किरदार आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अभिनय की मिसाल बने रहेंगे. उनके निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है.

The post ‘गजनी' का खूंखार विलेन अब नहीं रहा, ब्लड कैंसर से अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *