मुरैना क्राइम खबर: 47 वर्षीय नागेंद्र यादव 15 अगस्त को भावनगर गया था। 16 अगस्त को कई लोगों की तबियत जहरीली शराब से बिगड़ी थी।

HighLights
- गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- शव लेकर गांव पहुंचे स्वजन
- शून्य पर एफआईआर दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना के डोंगरपुर किरार गांव के युवक की गुजरात के भावनगर में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। गुजरात पुलिस इसे जहरीली शराब से मौत मान रही है, जबकि स्वजन हार्टअटैक से मौत होना बताते रहे। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार रुकवाकर पोस्टमार्टम करवाया। पीएम रिपोर्ट और जीरो पर दर्ज मर्ग का प्रकरण जांच के लिए गुजरात पुलिस को भेजा जाएगा।
जहरीली शराब ने अब तक 5 की गई जान
गौरतलब है, कि गुजरात में शराब प्रतिबंधित है। इसके बाद भी बीते रोज भावनगर के घोघा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोग बीमार हो गए। अब तक पांच लोगों की मौत जहरीली शराब से हो चुकी है, दर्जनों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। मुरैना के डोंगरपुर किरार गांव निवासी 47 वर्षीय नागेंद्र पुत्र दामोदर यादव की मौत भी भावनगर के उसी अस्पताल में हुई है, जहां जहरीली शराब पीकर बीमार हुए दर्जनों लोगों को भर्ती करवाया गया था। बताया गया है, कि नागेंद्र 15 अगस्त को भावनगर गया था। 16 अगस्त को कई लोगों की तबियत जहरीली शराब से बिगड़ी थी।
नागेंद्र को भावनगर के अस्पताल में कराया था भर्ती
जहरीली शराब पीने वालों के साथ ही बेसुध हालत में नागेंद्र को भावनगर के अहम वेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 17 अगस्त को नागेंद्र ने दम तोड़ दिया। स्वजन नागेंद्र के शव को लेकर बुधवार को मुरैना आ रहे थे, रास्ते में गुजरात पुलिस की ओर से कई फोन आए और नागेंद्र की मौत को जहरीली शराब से होना बताकर शव को वापस भावनगर लाने की कहा, लेकिन स्वजन नहीं लौटे और शव को लेकर मुरैना आ गए। इसके बाद गुजरात पुलिस ने मुरैना पुलिस से संपर्क किया।
कोतवाली थाने में मामला दर्ज
इसके बाद डोगरपुर किरार में मृतक के घर व श्मशान में पुलिस तैनात हो गई, जिससे अंतिम संस्कार न हो सके। मुरैना पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। कोतवाली थाने में शून्य पर मर्ग का प्रकरण दर्ज हुआ है। एसआइ पवन भदौरिया ने बताया कि शून्य की एफआईआर, बिसरा सैंपल, प्राथमिक पीएम रिपोर्ट भावनगर पुलिस को सौंपे जाएंगे।
Source link
#गजरत #म #जहरल #शरब #स #मरन #क #यवक #क #मत #क #सदह #पलस #न #अतम #ससकर #रकवकर #करय #पसटमरटम


