Kangana Ranaut baba Ramdev full controversy Kangana Ranaut lashes out on baba Ramdev do not dream my jawani and bedroom

Kangana Ranaut baba Ramdev full controversy Kangana Ranaut lashes out on baba Ramdev do not dream my jawani and bedroom


Kangana Ranaut Reacts On Baba Ramdev: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत देश दुनिया की हर खबर से खुद को अप्डेट रखती है और खुलकर अपने रिएक्शन भी शेयर करती रहती हैं। ये एक्ट्रेस अपनी तीखी और बेबाक जुबान के लिए काफी मशहूर हैं। कभी ऋतिक रोशन तो कभी अभिषेक दीपके कंगना के जुबानी प्रहारों से कोई नहीं बच पाया है। और इस बार कंगना के निशाने पर आ गए हैं बाबा रामदेव।

Kangana Ranaut baba Ramdev full controversy Kangana Ranaut lashes out on baba Ramdev do not dream my jawani and bedroom

जी हां ये सुनने और जानने में थोड़ा हैरान करने वाला ही है लेकिन कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के एक बयान पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के पिछले दिनों छात्र आंदोलन में गाली गलौच और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले छात्र छात्राओं को ‘गटर छाप’ वाले बयान पर काफी बवाल हुआ था। इसी पर रिएक्ट करते हुए बाबा रामदेव ने कंगना रनौत की आलोचना की थी और कड़ी आपत्ति जताते हुए उनकी क्वालिफिकेशन पर सवाल उठाए थे और उनकी निजी जिंदगी पर कटाक्ष किया था।

कंगना रनौत ने उधेड़ी बाबा रामदेव की बखिया

अब जब कंगना रनौत के इस बारे में मालूम चला तो उन्होंने बाबा रामदेव के इस बयान पर रिएक्ट करने में ज्यादा समय नहीं लिया और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इसी पर कंगना ने बाबा रामदेव को जवाब देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “बाबाजी मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए। कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है।”

इतना ही नहीं कंगना ने फिर बाबा रामदेव के पतंजलि से जुड़े विवाद पर तंज कसा और कहा कि वह उन्हें कैरेक्टर का पाठ न पढ़ाएं। उन्होंने लिखा, ‘कम से कम मुझे झूठे या फ्रॉड मेडिकल दावों के लिए कभी सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं पड़ी। यह बात पक्के सबूतों और तथ्यों पर आधारित है, किसी गॉसिप या अंदाजे पर नहीं। इसलिए मुझे कैरेक्टर का पाठ मत पढ़ाइए। तुमसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर। यहां कोई फ्रॉड नहीं है।’

बाबा रामदेव ने क्या कहा था

जब हाल ही एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बाबा रामदेव से कंगना रनौत के ‘गटर छाप’ वाले बयान के बारे में पूछा गया था, तो वह बोले थे, “उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवानों को और Gen Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर उनकी पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।”

बाबा रामदेव ने आगे कहा था, “कोई मेरे योग की प्रशंसा करे, मेरी प्रशंसा करे तो क्या मैं उनके गुनाहों पर लीपापोती कर दूं? किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय…युवा कोई जाति नहीं है। उसमें सब हैं। उसमें ब्राह्मणों के भी, क्षत्रियों के भी, वैश्य, दलित, आदिवासी, वनवासी, इन सभी के बच्चे हैं। आज युवा अपने आप में बहुत बड़ी ताकत हैं। उसको कोई नकार नहीं सकता।”





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *