![]()
ग्वालियर में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए ग्वालियर-चंबल संभाग में ‘गौ-सम्मान आह्वान अभियान’ चलाया जाएगा। रविवार को गोला मंदिर स्थित श्याम वाटिका में हुई संभाग स्तरीय बैठक में अभियान की योजना बनाई गई। अभियान के तहत घर-घर गौ सम्मान का संदेश पहुंचाया जाएगा और लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ा जाएगा। जिलों से गांवों तक चलेगा अभियान अभियान संभाग के जिलों, तहसीलों और गांवों तक पहुंचेगा। इसमें गौसेवक, सामाजिक संगठन, मातृशक्ति और युवा शामिल होंगे। संतों ने गौमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन में सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया। संत गोपालानंद सरस्वती महाराज और संत ऋषभ देवानंद महाराज ने अभियान में जनजागरण पर विशेष जोर दिया। बैठक में संत और कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक में महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज (रोकड़िया सरकार), ऋषि महाराज, स्वामी रामभूषण दास महाराज, पुरुषोत्तम दास महाराज सहित कई संत मौजूद थे। शेखर तोमर, गोपाल कटारे, महिपाल, निगम तोमर, तरुण शर्मा, मोहित जोशी, आयुष पालीवाल और आशीष मंगल सहित कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।
Source link
#गमत #क #रषटरमत #घषत #करन #अभयन #गवलयरचबल #म #घरघर #पहचग #ग #सममन #क #सदश #सत #न #जनजगरण #पर #दय #जर #Gwalior #News


