सफलतापूर्वक आपरेशन के बाद मासूम भरत को पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। …और पढ़ें

HighLights
- बेहट के बैनीपुरा की खौफनाक घटना
- घर के बाहर खेल रहे बच्चे का होंठ चबा गया कुत्ता
- सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ सफल री-कंस्ट्रक्शन
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर महानगर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेहट के बैनीपुरा गांव से सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रहे महज 6 साल के एक मासूम बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को इस बेरहमी से नोंचा और चबाया कि उसका पूरा चेहरा लहूलुहान होकर क्षत-विक्षत हो गया। गंभीर हालत में स्वजन बच्चे को लेकर ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसकी जान बचाई।
खेल रहे मासूम को कुत्ते ने दबोचा, होंठ चबाया
बैनीपुरा गांव में रहने वाला 6 वर्षीय भरत अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक खूंखार आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को अपने दांतों में जकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक स्वजन दौड़े, तब तक कुत्ता बच्चे के होंठ का एक हिस्सा चबाकर खा चुका था और उसके चेहरे पर नौ गंभीर घाव कर दिए थे।
2 घंटे चला जटिल आपरेशन, डाक्टरों के लिए बड़ी चुनौती
परिजन तुरंत लहूलुहान बच्चे को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग लेकर पहुंचे। डॉक्टर चित्रांगद चौधरी ने बताया, मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र ग्रोवर के निर्देशन में तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया गया।
सबसे बड़ी चुनौती बच्चे के नष्ट हो चुके होंठ को दोबारा री-कंस्ट्रक्ट (बनाने) करने की थी। चेहरे पर 5 बड़े और गहरे घाव थे, जिन्हें ठीक करने के लिए करीब 2 घंटे तक जटिल ऑपरेशन करना पड़ा और 100 से अधिक टांके लगाने पड़े।
हालत नाजुक: अब संक्रमण से बचाने की जंग
सफलतापूर्वक आपरेशन के बाद मासूम भरत को पोस्ट आपरेटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, डाक्टरों के मुताबिक खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है।
- सबसे बड़ा खतरा: कुत्ते के काटने के घावों में इंफेक्शन (संक्रमण) फैलने का खतरा सबसे ज्यादा है।
- इलाज: बच्चे को हाई-डोज एंटी-बायोटिक्स और एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए हैं।
- वर्तमान स्थिति: बच्चा अभी भी डाक्टरों की कड़ी निगरानी में है और उसकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है।
Source link
#गवलयर #म #आवर #कतत #क #हमल #सल #क #मसम #क #चहर #नच #घट #क #जटल #ऑपरशन #म #आए #स #जयद #टक


