चाकू दिखाकर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:  कटनी पुलिस ने बाइक समेत लाखों का सामान जब्त किया; तीनों को जेल भेजा – Katni News

चाकू दिखाकर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार: कटनी पुलिस ने बाइक समेत लाखों का सामान जब्त किया; तीनों को जेल भेजा – Katni News

चाकू दिखाकर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:  कटनी पुलिस ने बाइक समेत लाखों का सामान जब्त किया; तीनों को जेल भेजा – Katni News


कटनी जिले के हीरापुर कौड़िया मार्ग पर चाकू की नोंक पर हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वेयरहाउस मोड़ के पास रास्ता रोककर की थी लूट एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार शाम को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम हीरापुर कौड़िया निवासी अभिषेक रजक ने 11 जून की रात थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभिषेक अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी नर्मदा वेयरहाउस मोड़ के पास मुंह पर सफेद गमछा बांधे तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने अभिषेक को चाकू दिखाकर डराया-धमकाया, उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल और बाइक छीनकर फरार हो गए थे। साइबर सेल की मदद से पकड़ाया मुख्य आरोपी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया और साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही गुलशन चौधरी (निवासी गाताखेड़ा) को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर गुलशन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए अपने दो अन्य साथियों करन रैकवार और दीपांशु सेन के नाम बताए, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। 1.12 लाख का मशरूका और हथियार जब्त पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में गया सारा सामान बरामद कर लिया है। गुलशन चौधरी: इसके कब्जे से फरियादी से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई।
दीपांशु सेन: इसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई उसकी खुद की बाइक और फरियादी से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल मिला।
करन रैकवार: इसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू जब्त किया गया। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 12 हजार रुपए है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कटनी क में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है।
www.bhaskar.com
#चक #दखकर #लटन #वल #तन #बदमश #गरफतर #कटन #पलस #न #बइक #समत #लख #क #समन #जबत #कय #तन #क #जल #भज #Katni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *