![]()
प्रदेश की राजधानी भोपाल से मंदसौर तक बनने वाले नए 4-लेन एक्सप्रेस-वे से नीमच जिले को बाहर कर दिया गया है। इस बात का खुलासा होते ही जिले की सियासत गरमा गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकारी कागज दिखाते हुए बीजेपी के सांसद और विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बाहेती ने इसे नीमच के साथ एक ‘ऐतिहासिक धोखा’ करार दिया है। पहले बॉर्डर तक बनना था रोड, अब मंदसौर में ही थमा दिया तरुण बाहेती ने बताया कि यह नया फोरलेन रोड पहले भोपाल से शुरू होकर नीमच के नयागांव बॉर्डर तक जाना प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे केवल मंदसौर तक ही सीमित कर दिया गया है। उन्होंने सीधे तौर पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता पर ‘मंदसौर प्रेम’ दिखाने और नीमच की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने जिले के तीनों बीजेपी विधायकों दिलीप सिंह परिहार (नीमच), माधव मारू (मनासा) और ओमप्रकाश सकलेचा (जावद) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन नेताओं की चुप्पी और नाकामी की वजह से ही नीमच के हाथ से इतनी बड़ी विकास योजना निकल गई। 6 करोड़ का ठेका भी हो गया, सोते रहे नेता कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) के 26 मई 2026 के एक ऑफिशियल लेटर (अनुबंध संख्या 1100/2026) का हवाला देते हुए बताया कि इस 258 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने के लिए भोपाल की एक कंपनी को ठेका भी दे दिया गया है। सरकार इस काम पर करीब 6 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। बाहेती ने तंज कसा कि जब ये पूरी कागजी कार्रवाई चल रही थी, तब क्षेत्र के बीजेपी नेता गहरी नींद में सोए हुए थे। अब आर-पार की लड़ाई, नेताओं के घरों का होगा घेराव बाहेती ने नीमच के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से अपील की है कि वे इस फैसले के खिलाफ एकजुट हों और ‘मेडिकल कॉलेज जैसी आर-पार की लड़ाई’ के लिए तैयार रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने रूट में बदलाव कर इस एक्सप्रेस-वे को नीमच सीमा से नहीं जोड़ा, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। इसके साथ ही सांसद और तीनों विधायकों का सामूहिक बहिष्कार कर उनके घरों का घेराव किया जाएगा।
www.bhaskar.com
#नमच #क #भपलमदसर #फरलन #स #बहर #कय #कगरस #जलधयकष #न #ससदवधयक #पर #धख #क #आरप #लगय #बल #मदसर #परम #म #डब #ससद #Neemuch #News

