बैतूल स्थित भैंसदेही तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रंभा अंतर्गत रिंग ढाना में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 25 मकानों वाले इस ढाने में 8 मकान जलकर खाक हो गए हैं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे लगभग 15 मकानों तक
.
ग्रामीणों के मुताबिक, आग शाम करीब 8:15 बजे लगी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना के समय तेज हवा चल रही थी, जिसने आग को विकराल रूप लेने में मदद की। कई घरों में रखा अनाज और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन संसाधनों के अभाव में आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
सूचना मिलने पर नगर परिषद भैंसदेही से फायर ब्रिगेड रवाना की गई। हालांकि, रिंग ढाना घटनास्थल से लगभग 35 किलोमीटर दूर है, जिसके कारण रात 9 बजे तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका था। इस दौरान आग लगातार फैलती रही।
बिजली गुल होने से पानी भरने की समस्या होने के कारण फायर ब्रिगेड में पानी भरना संभव नहीं हो पाया। जनहानि नहीं हुई।

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
राजस्व अमला मौके पर पहुंचा एसडीएम अजीत मरावी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर 8 मकानों के जलने की सूचना मिली है। राजस्व विभाग का अमला, तहसीलदार और अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए हैं। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन स्पष्ट हो पाएगा।
गौरतलब है कि करीब एक पखवाड़े पहले भैंसदेही क्षेत्र के बर्रा ढाना में भी ऐसी ही भीषण आग लगी थी, जिसमें पूरा मोहल्ला जलकर खाक हो गया था। उस घटना से प्रभावित परिवार अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं कि क्षेत्र में आग की यह दूसरी बड़ी घटना सामने आई है।

ग्राम पंचायत रंभा के रिंगढाना में तेज हवाओं से आग लगी थी, जिसमें इन व्यक्तियों के मकान आग से प्रभावित हुए-
- बाबूलाल गोमजी
- सुखराम रामजी
- भूरा बारस्कर
- पुना बारस्कर
- लालजी मातु
- भूटा मातु
- साहनू कासदे
- अर्जुन जावर कर
- गानू
- बाजीलाल
- श्यामराव
- बाबूलाल
- श्यामलाल
- भूरा
- महाजन सावजी
www.bhaskar.com
#रग #ढन #म #आग #मकन #जलकर #खक #बतल #म #तज #हव #स #फल #घर #तक #नकसन #क #आशक #रहत #दल #रवन #Betul #News

