सोरवा के जंगल में मिली ‘रेत की फैक्ट्री’:  SDM की रेड में एक करोड़ की मशीनें जब्त; 10 एकड़ में चल रहा था अवैध खनन – alirajpur News

सोरवा के जंगल में मिली ‘रेत की फैक्ट्री’: SDM की रेड में एक करोड़ की मशीनें जब्त; 10 एकड़ में चल रहा था अवैध खनन – alirajpur News

सोरवा के जंगल में मिली ‘रेत की फैक्ट्री’:  SDM की रेड में एक करोड़ की मशीनें जब्त; 10 एकड़ में चल रहा था अवैध खनन – alirajpur News


आलीराजपुर जिले के सोरवा क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर चल रहे एक संगठित अवैध रेत खनन के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। मुखबिर की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने अचानक छापा मारकर मौके से एक करोड़ रुपए के पोकलैंड, जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर जब्त किए हैं। रेत माफिया ने करीब 10 एकड़ जमीन पर फैले एक खेत को ही अवैध रूप से रेत बनाने की फैक्ट्री में तब्दील कर दिया था। मिट्टी को पानी में धोकर तैयार की जा रही थी रेत जांच के दौरान पता चला है कि स्थानीय जमीन मालिक पिछले कई महीनों से इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था। इस सुनियोजित खेल में पहले बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जाती थी, फिर उसे पानी से भरे गड्ढों में डाला जाता था। इसके बाद जेसीबी की मदद से मिट्टी को धोकर रेत तैयार होती थी, जिसे ट्रैक्टरों के जरिए बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। एसडीएम और खनिज अधिकारी की मौजूदगी में छापा इस बड़ी कार्रवाई के दौरान एसडीएम निधि मिश्रा, खनिज अधिकारी तपिश पांडे, तहसीलदार और सोरवा थाना प्रभारी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों की टीम ने पूरे 10 एकड़ क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया और अवैध काम में लगी सभी गाड़ियों और मशीनों को सील कर दिया। बड़े नेटवर्क की आशंका, जांच में जुटा प्रशासन जंगल के बीच इतने बड़े स्तर पर महीनों से चल रही इस अवैध फैक्ट्री ने प्रशासनिक मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि यह अवैध खनन कब से चालू था और इस खेल के पीछे कौन-कौन से रसूखदार लोग या बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। जब्त मशीनों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
www.bhaskar.com
#सरव #क #जगल #म #मल #रत #क #फकटर #SDM #क #रड #म #एक #करड़ #क #मशन #जबत #एकड #म #चल #रह #थ #अवध #खनन #alirajpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *