![]()
रायसेन में शुक्रवार रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। यह बारिश पिछले तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश का सिलसिला रात 7:30 बजे शुरू हुआ और रुक-रुक कर रात 9:30 बजे तक जारी रहा। तेज हवाओं के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि, बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि रायसेन में 12 दिन बाद गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान एक बार फिर 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आसमान में बादल छाने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। रात का तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे दिन और रात दोनों समय गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्य प्रदेश में 20 जून से मानसून के प्रवेश की संभावना है। इससे पहले प्री-मानसून की बारिश रुक-रुक कर जारी रहेगी।
www.bhaskar.com
#रयसन #म #उमस #भर #गरम #क #बच #बरश #आध #स #कई #इलक #म #बजल #गल #मसम #म #घल #ठडक #Raisen #News

