![]()
छतरपुर के जिला अस्पताल में लंबे समय से अटैच 10 डॉक्टरों को उनकी मूल पदस्थापना पर भेज दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। डॉक्टरों को तीन दिन के भीतर नई जगह पर कार्यभार संभालकर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई स्वास्थ्य आयुक्त भोपाल और सागर संभाग के क्षेत्रीय संचालक के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई है। CMHO कार्यालय ने डॉक्टरों के अटैचमेंट से जुड़े पुराने आदेश निरस्त कर दिए हैं। इस फैसले का उद्देश्य मूल पदस्थापना वाले अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इन अस्पतालों में भेजे गए डॉक्टर आदेश के अनुसार, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद तौसीफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मातागुवां (ईशानगर) भेजा गया है। डॉ. आशीष शुक्ला और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सुकृति जैन सिविल अस्पताल नौगांव में सेवाएं देंगे। डॉ. सना सिद्दीकी और डॉ. महेन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईशानगर में पदस्थ किया गया है। मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजपुर और डॉ. रुचि शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खजुराहो में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, डॉ. नरेन्द्र मिश्रा सिविल अस्पताल नौगांव, डॉ. आनंद चौरसिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ीमलहरा और डॉ. जीतेन्द्र अहिरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार में सेवाएं देंगे। ग्रामीण अस्पतालों में मरीजों को मिल सकती है राहत डॉक्टरों की मूल पदस्थापना पर वापसी से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय तक आने की जरूरत कम हो सकती है। CMHO ने निर्देश दिए हैं कि सभी डॉक्टर निर्धारित तीन दिन की समय-सीमा में नई जगह पर कार्यभार ग्रहण कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
Source link
#छतरपर #जल #असपतल #म #अटच #डकटर #क #हटय #सवसथय #आयकत #क #नरदश #पर #कररवई #दन #म #नई #जगह #जइनग #क #आदश #Chhatarpur #News


