छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: रील्स देखकर खूबसूरत वादियों को करीब से देखने की चाहत ने युवती को दिया गहरा जख्म

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: रील्स देखकर खूबसूरत वादियों को करीब से देखने की चाहत ने युवती को दिया गहरा जख्म

सोशल मीडिया पर रील्स देखकर खूबसूरत वादियों को करीब से देखने की चाहत ने एक छात्रा का गहरा जख्म दे दिया। प्रसिद्ध देवांगना घाटी घूमने के दाैरान छात्रा के साथ दरिंदगी की गई। पीड़िता अपने इंस्टाग्राम दोस्त के साथ देवांगना घाटी की पहाड़ियों में रील बना रही थी, तभी दो दरिंदों ने उसे घेर लिया और उसके साथ जबरदस्ती की।




मध्य प्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा राजस्थान के कोटा में अपने पिता के साथ रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टियों में अपने घर आई थी। छात्रा के मुताबिक, महज एक सप्ताह पहले ही इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान चित्रकूट निवासी 17 वर्षीय किशोर (11वीं का छात्र है) से हुई थी। इंस्टाग्राम पर देवांगना घाटी के सुंदर वीडियो देखकर छात्रा की वहां घूमने की इच्छा हुई।

Source link
#छतर #स #समहक #दषकरम #रलस #दखकर #खबसरत #वदय #क #करब #स #दखन #क #चहत #न #यवत #क #दय #गहर #जखम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *