छात्रों की गूंज के मंच से पूर्व मंत्री की टिप्पणी से IPS एसोसिएशन नाराज, CM से कहा- व्यवहार था अपमानजनक

छात्रों की गूंज के मंच से पूर्व मंत्री की टिप्पणी से IPS एसोसिएशन नाराज, CM से कहा- व्यवहार था अपमानजनक

इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी पर सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी को लेकर IPS एसोसिएशन ने आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर म…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 02:35:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 02:35:06 PM (IST)

छात्रों की गूंज के मंच से पूर्व मंत्री की टिप्पणी से IPS एसोसिएशन नाराज, CM से कहा- व्यवहार था अपमानजनक
छात्रों की गूंज के मंच से पूर्व मंत्री की टिप्पणी से IPS एसोसिएशन नाराज। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. IPS एसोसिएशन ने सज्जन वर्मा की टिप्पणी पर आपत्ति जताई।
  2. DCP नरेंद्र रावत कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे।
  3. पंडाल में अत्यधिक भीड़ के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : 9 सितंबर को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में मंच पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने अशोभनीय, आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियां की। इसको लेकर आइपीएस एसोसिएशन के सदस्य अध्यक्ष चंचल शेखर, राहुल लोढ़ा, मोनिका शुक्ला सहित अन्य आइपीएस के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव से मुलाकात की। इस मामले में आइपीएस एसोसिएशन व पुलिस मुख्यालय ने भारी नाराजगी व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री से की शिकायत

इस दौरान आइपीएस एसो. ने मुख्यमंत्री से कहा कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा कर्तव्य पर उपस्थित पुलिस अधिकारी के प्रति मीडिया में दिए गए वक्तव्यों में अशोभनीय, आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियां की गई। जबकि न ही वर्मा आयोजक थे और ही मंच पर हो रहे कार्यक्रम से उनका कोई लेना देना था। बावजूद इसके वर्मा ने समस्त आइपीएस पर अपमानजनक टिप्पणियां की।

निष्ठा से अपना कर्तव्य निभा रहे थे अधिकारी

  • कार्यक्रम के दाैरान कानून व्यवस्था संभालने के लिए आइपीएस को जिम्मेदारी सौंपी गई थी और वे अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभा रहे थे। दरअसल, मंच पर प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व नगरीय पुलिस के पुलिस उपायुक्त नरेंद्र रावत को सौंपा था।
  • कार्यक्रम के दौरान पंडाल में अत्यधिक भीड़ के कारण व्यवस्था प्रभावित होने पर रावत द्वारा कार्यक्रम के पूर्व प्रसारित दिशा-निर्देशों के अनुसार शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए भीड़ को व्यवस्थित किया जा रहा था।

मर्यादित आचरण की अपेक्षा

मप्र भारतीय पुलिस सेवा संघ इस कृत्य की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है। जनप्रतिनिधियों से लोकसेवकों के प्रति मर्यादित एवं संयमित आचरण बनाए रखने की अपेक्षा करता है।

Source link
#छतर #क #गज #क #मच #स #परव #मतर #क #टपपण #स #IPS #एससएशन #नरज #स #कह #वयवहर #थ #अपमनजनक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *