Sanjay Dutt wife rhea pillai live in relation with this player for 10 years gets pregnant and beaten

Sanjay Dutt wife rhea pillai live in relation with this player for 10 years gets pregnant and beaten


Sanjay Dutt Rhea Pillai Leander Paes: बी टाउन में रिश्ते बनना बिगड़ना बेहद आम बात है। आज हम आपको बॉलीवुड के एक हाई प्रोफाइल धोखे के बारे में बताने जा रहा है जो सुपरस्टार संजय दत्त की लाइफ से जुड़ा है। दरअसल, संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई ने शादी में रहते हुए संजय दत्त को चीट किया था।

Sanjay Dutt wife rhea pillai live in relation with this player for 10 years gets pregnant and beaten

संजय दत्त की लव लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रही है। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव देखे और अब अब वो अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ हंसी खुशी रह रहे हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी एक्स वाइफ रिया पिल्लाई टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ मिलकर उन्हें चीट कर रही थी और फिर इसी कारण संजय दत्त और रिया का तलाक हो गया था।

लिएंडर 10 साल तक अभिनेता संजय दत्त की पहली पत्नी रिया पिल्लई के साथ लिव-इन में रहे थे, पर इस कहानी का अंत बेहद दुखद तरीके से कोर्ट के दरवाजे पर हुआ।

रिया के आने से पहले लिएंडर एक्ट्रेस महिमा चौधरी को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता 6 साल तक चला, लेकिन रिया से मिलते ही उन्होंने महिमा को छोड़ दिया। खुद महिमा ने कहा था कि उनके रिश्ते में आई दूरी की वजह रिया पिल्लई थीं। जिसके बाद पेस और पिल्लई की कहानी शुरू तो हो गई लेकिन इसका अंत बहुत दुखद था। रिया ने उन्हें अदालत के दरवाजे तक घसीट लिया।

लिएंडर पेस साल 2003 में पहली बार मॉडल और आर्ट ऑफ लिविंग की ट्रेनर रिया पिल्लई से मिले थे। रिया उस वक्त शादीशुदा थीं। 1998 में उनकी शादी संजय दत्त से हो चुकी थी। लेकिन संजय दत्त से अलग हुए बिना ही वो लिएंडर के नजदीक आ गईं। दोनों अमेरिका में एकसाथ रहने लगे। जिसके बाद 2008 में संजय दत्त ने रिया को तलाक दे दिया।

रिया के मुताबिक साल 2005 में ही उन्होंने पेस से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम आएना है। रिया ने बताया कि 2007 से पहले लिएंडर साल में 20 दिनों के लिए घर रहते थे। 40 दिन अपने खेल टेनिस और दूसरे कामों के सिलसिले में बिजी रहते थे। बाकि 10 महीने वो बाहर ही रहते थे, लेकिन कहां ये उन्हें नहीं पता। हालांकि लिएंडर ने कभी इस बात को नहीं माना कि उन्होंने रिया से शादी की है।

दोनों के बीच विवाद की खबर तब सामने आई जब रिया ने लिएंडर और उनके पिता पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया। पेस ने कहा कि उन्होंने कभी रिया से शादी ही नहीं की। रिया का कहना था कि उनकी बेटी आएना को ब्रेन ट्यूमर था। 2009 से वो अकेले ही अपना घर और बेटी का संभाल रही थी लेकिन उसकी बीमारी की वजह से फाइनेंशियल कंडीशन खराब होती गई और वो उधार मांगकर घर चला रही हैं।

इसके बाद उन्होंने हर महीने रिया को डेढ़ लाख रुपए बतौर मेंटेनेंस देने शुरू कर दिए। बाद में लिएंडर ने भी अपनी बेटी की कस्टडी मांगी। उन्होंने कहा कि रिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर उनको नहीं दी थी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी दोनों का रिश्ता पूरी तरह बर्बाद हो चुका था।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *