Which Bollywood Stars Gave Financial Help to Sudhir Dalvi: कौन से बॉलीवुड स्टार्स आए मदद को
पिछले साल अक्टूबर में 86 साल की उम्र में सुधीर दलवी को गंभीर सेप्सिस की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह 45 दिनों से ज्यादा समय तक लीलावती अस्पताल में रहे. शुरुआत में उनके परिवार ने इलाज का खर्च उठाया, लेकिन बाद में आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी.

इसके बाद कई ट्रस्ट, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया.अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, जॉनी लीवर, रणबीर, तब्बू और हिमेश रेशमिया समेत कई सितारों ने उनके इलाज के लिए मदद की. शिरडी के कई लोगों ने भी आर्थिक सहायता दी.
In the film Shirdi Ke Sai Baba, actor Sudhir Dalvi’s condition deteriorated and he was admitted to the hospital. #sudhirdalvi #shirdikesaibaba #saibaba pic.twitter.com/p9Nxj5bjSs
— Jagpal Jareda (@Jagpaljaredaa) September 2, 2026
“>
इतना ही नहीं सुधीर दलवी को साईं बाबा का किरदार निभाने के कारण बड़ी संख्या में साईं भक्तों का भी प्यार मिला और उनके फैंस ने भी आर्थिक मदद की.
How Sudhir Got Into Acting: कैसे मिला एक्टिंग में आने का मौका
एक पुराने इंटरव्यू में अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए सुधीर ने बताया था कि एक्टिंग में आने का कोई इरादा नहीं था. वह उस समय इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते थे. दलवी ने बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस तरला मेहता के इंटीरियर डिजाइनिंग का काम लिया था. इसी दौरान वह एक पेंटिंग खरीदने के लिए अपने दोस्त के पास गए. वहां उनकी मुलाकात थिएटर से जुड़े सत्यदेव दुबे से हुई.
सत्यदेव दुबे ने उनसे पूछा कि वह क्या करते हैं और फिर उन्हें अपने नाटक में काम करने का ऑफर दे दिया। यही मुलाकात सुधीर दलवी के एक्टिंग करियर की शुरुआत बन गई.
Sudhir Said No and Laughed When Director Offered Him Sai Baba Role: साईं बाबा का रोल सुनकर हंस पड़े थे सुधीर
सुधीर ने बताया कि जब उन्हें साईं बाबा के किरदार के लिए चुने जाने पर विचार किया जा रहा है। यह सुनकर सुधीर दलवी हंस पड़े थे. उन्हें लगा कि साईं बाबा का किरदार निभाने के लिए एक उम्रदराज व्यक्ति की जरूरत होगी, जबकि वह उस समय काफी यंग थे. उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने इस किरदार शुरुआत में मना कर कर दिया था.

डायरेक्टर पांडुरंग दीक्षित ने उनके आवाज के कारन उन्हें यह रोल ऑफर किया था. इसके बाद सुधीर को साईं बाबा पर लिखी एक किताब दी गई और उसे पढ़ने के लिए कहा गया। तीन दिन बाद उन्होंने इस किरदार को लेकर गंभीरता से विचार किया और आखिरकार साईं बाबा का रोल निभाने के लिए तैयार हो गए।
Sai Baba Image Become A Challenge: साईं बाबा की छवि बनी चुनौती
‘शिर्डी के साईं बाबा’ में सुधीर दलवी के अभिनय को खूब पसंद किया गया। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी. लेकिन आगे चलकर यही पहचान उनके लिए चुनौती भी बन गई. उन्हें साई बाबा के किरदार में लोगों ने इतना पसंद किया था कि किसी और किरदार में देखना ही नहीं चाहते थे.
इसी बीच उन्हें टीवी शो ‘जुनून’ में नेगेटिव किरदार निभाने का मौका मिला. उनका यह रोल भी काफी लोकप्रिय हुआ। सुधीर को उम्मीद थी कि इसके बाद उन्हें विलेन के और भी किरदार मिलेंगे. हालांकि दर्शकों को उनका नेगेटिव किरदार पसंद नहीं आया और कई फैंस ने उनसे अपील की वह ऐसे किरदार न निभाए.
Now Sudhir Dalvi is At Home: अब घर पर हैं सुधीर दलवी
सुहास दलवी के मुताबिक, सुधीर दलवी अब अस्पताल से घर लौट चुके हैं, लेकिन उनकी रिकवरी अभी धीरे-धीरे हो रही है. उन्हें चलने के लिए अभी भी वॉकर का सहारा लेना पड़ता है. इसके अलावा वह कभी-कभी थोड़े भ्रमित भी रहते हैं. हालांकि, घर वापस आने के बाद वह काफी खुश हैं.
सुहास ने यह भी बताया कि अस्पताल में रहना उनके लिए काफी मुश्किल रहा. अस्पताल का खर्च बहुत ज्यादा था और वहां का माहौल भी मरीज के लिए तनावपूर्ण होता है. उनके खर्च में 15 लाख से ज्यादा था, जो सबने मिल के दिया था.
Sudhir Dalvi Got Fame From Ramayana: रामायण’ से मिली पहचान
सुधीर दलवी ने फिल्म और टेलीविजन की दुनिया में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया है. उन्हें रामानंद सागर की मशहूर टीवी सीरीज ‘रामायण’ में गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाने के बाद खास पहचान मिली थी. इसके बाद 1977 में आई फिल्म ‘शिर्डी के साईं बाबा’ में साईं बाबा का किरदार निभाकर वह दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए.

अपने लंबे करियर में सुधीर दलवी ने ‘क्रांति’, ‘सत्यमेव जयते’, ‘खुदगर्ज’, ‘गुरु’ और ‘खलनायक’ जैसी फिल्मों में काम किया। टीवी की दुनिया में भी उनका लंबा सफर रहा. वह ‘चाणक्य’, ‘जय हनुमान’, ‘विष्णु पुराण’, ‘बुनियाद’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रहे हैं.


