जिससे मोबाइल नंबर मांग रहे थे मनचले, वो महिला पुलिस निकली; इंदौर में चल रहा सीक्रेट ऑपरेशन

जिससे मोबाइल नंबर मांग रहे थे मनचले, वो महिला पुलिस निकली; इंदौर में चल रहा सीक्रेट ऑपरेशन

इंदौर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने सीक्रेट ऑपरेशन शुरू किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 01:51:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 01:56:34 PM (IST)

जिससे मोबाइल नंबर मांग रहे थे मनचले, वो महिला पुलिस निकली; इंदौर में चल रहा सीक्रेट ऑपरेशन
आरोपी अयान और उजेफ।

HighLights

  1. सादे कपड़ों में महिला पुलिस को देख बाइक सवार युवकों ने मांगा मोबाइल नंबर
  2. इशारा मिलते ही सादी वर्दी पुलिस ने दबोचे अयान शेख और उजेफ खान
  3. मेघदूत उपवन में भी स्टिंग कर आईटी इंजीनियर को पहले पकड़ चुकी है पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सार्वजनिक स्थलों और गार्डनों में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ पुलिस ने अब नया तरीका अपनाया है। सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को चौपाटियों, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भेजकर मनचलों को रंगेहाथ पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

रविवार को जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र रावत ने रीजनल पार्क क्षेत्र में ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट चलाकर दो मनचलों को दबोच लिया। आरोपित पुलिसकर्मियों को देखकर कमेंट्स कर रहे थे।

डीसीपी के अनुसार देर रात दो महिला पुलिसकर्मियों को सामान्य युवतियों की तरह रीजनल पार्क के आसपास तैनात किया। आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी और वीडियोग्राफी टीम भी मौजूद कर दी गई। कुछ देर बाद बाइक से घूम रहे युवकों ने महिलाओं से बातचीत शुरू कर दी। उनसे मोबाइल नंबर मांगा और कमेंट पास किए।

राजेंद्र नगर थाने में दर्ज किया केस

पुलिसकर्मियों द्वारा इशारा करते ही आसपास तैनात पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम ने युवकों को पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। डीसीपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों का नाम अयान पुत्र अकरम शेख निवासी नार्थतोड़ और उजेफ पुत्र महीद खान निवासी साउथतोड़ा है। दोनों के विरुद्ध राजेंद्र नगर थाना में केस दर्ज किया गया है।

मनचलों की हरकतें बढ़ रही थीं

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। खासकर गार्डन, चौपाटी और सुनसान इलाकों में मनचलों की हरकतें बढ़ रही थीं। इसी के चलते यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इससे पहले विजयनगर पुलिस ने मेघदूत उपवन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आईटी कंपनी के इंजीनियर को स्टिंग ऑपरेशन कर पकड़ा था। आरोपित महिला पुलिसकर्मियों से नंबर मांग रहा था।

#जसस #मबइल #नबर #मग #रह #थ #मनचल #व #महल #पलस #नकल #इदर #म #चल #रह #सकरट #ऑपरशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *