बिना अनुमति काटे इमली के 3 पेड़, इंदौर नगर निगम ने ठोंका ₹2.25 लाख का स्पॉट फाइन

बिना अनुमति काटे इमली के 3 पेड़, इंदौर नगर निगम ने ठोंका ₹2.25 लाख का स्पॉट फाइन

सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बगैर अनुमति पेड़ काटना फैक्ट्री संचालक को भारी पड़ गया। नगर निगम ने संचालक पर दो लाख 25 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 07:04:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 07:04:30 PM (IST)

बिना अनुमति काटे इमली के 3 पेड़, इंदौर नगर निगम ने ठोंका ₹2.25 लाख का स्पॉट फाइन
इंदौर में पेड़ काटना फैक्ट्री संचालक को पड़ा भारी।

HighLights

  1. इंदौर में पेड़ काटना फैक्ट्री संचालक को पड़ा भारी
  2. सांवेर रोड पर बिना अनुमति काटे इमली के 3 पेड़
  3. नगर निगम ने ठोका ₹2.25 लाख का स्पाट फाइन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बगैर अनुमति पेड़ काटना फैक्ट्री संचालक को भारी पड़ गया। नगर निगम ने संचालक पर दो लाख 25 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया है।

इमली के तीन पेड़ों को जड़ से काटने पर हुई कार्रवाई

उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि जोन 17, वार्ड 18 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-सी इंडस्ट्रियल एरिया, सांवेर रोड स्थित गुडविल ट्रेडर्स के संचालक शाहरुख खान द्वारा बगैर अनुमति इमली के तीन पेड़ों को जड़ से काटे जाने की सूचना मिली थी। तुरंत टीम भेजकर मौके पर जांच की गई। पता चला कि तीनों पेड़ों को पूरी तरह से काट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- ‘साहब! जमीन पर बैठो और हमारा दर्द सुनो…’, मासूम की मौत पर पिता ने कलेक्टर को जमीन पर बैठाकर रखी मांगे

पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन

इस कृत्य को पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित संचालक पर दो लाख पच्चीस हजार रुपये का स्पाट फाइन लगाया गया। राठौर ने बताया कि शहर की हरियाली को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध निगम की कार्रवाई सतत जारी रहेगी। नागरिकों को चाहिए कि वे वृक्षों के संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी पेड़ की कटाई, छंटाई से पहले निगम से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त कर लें।

#बन #अनमत #कट #इमल #क #पड #इदर #नगर #नगम #न #ठक #लख #क #सपट #फइन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *