झांकियां देखने के लिए रात भर जागा इंदौर, राजकुमार मिल की झांकी को मिला पहला पुरस्कार

झांकियां देखने के लिए रात भर जागा इंदौर, राजकुमार मिल की झांकी को मिला पहला पुरस्कार

Indore Jhanki: कलेक्टर शिवम वर्मा ने सांस्कृतिक तथा धार्मिक उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आकर्षक नगद पुरूस्कार देने की घोषणा भी क…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 10:05:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 10:22:52 AM (IST)

झांकियां देखने के लिए रात भर जागा इंदौर, राजकुमार मिल की झांकी को मिला पहला पुरस्कार
इंदौर में झांकी के दौरान ड्रोन से ली गई तस्वीर।

HighLights

  1. अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला एवं श्री बिंदा गुरू व्यायाम शाला को मिला प्रथम स्थान
  2. राजकुमार मिल की भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध झांकी को प्रथम स्थान मिला
  3. बालक तथा बालिका वर्ग के सभी चयनित कलाकारों को दस-दस हजार रुपये दिए जाएंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर की गौरवशाली परम्परा के रूप में अनन्त चतुर्दशी चल समारोह उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। रातभर जोश और उल्लास के साथ चल समारोह में निकली नयनाभिराम झाकियों और अखाड़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हजारों लोगों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन द्वारा गठित झाकी तथा अखाड़ा निर्णायक समितियों द्वारा पुरस्कार के लिये सर्वसम्मति से श्रेष्ठ झाकियों और अखाड़ों का चयन किया गया।

झांकी में राजकुमार मिल की भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और श्री बिंदागुरु व्यायामशाला को प्रथम स्थान मिला। इसी तरह महिला वर्ग का प्रथम पुरस्कार श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला को दिया गया।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सांस्कृतिक तथा धार्मिक उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आकर्षक नगद पुरूस्कार देने की घोषणा भी की। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परम्परा के निर्वहन में दीए जा रहे मिलो के महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनजर पुरस्कार चयन में केवल मिलो की झांकियों को ही शामिल किया गया था

झांकी के पुरस्कार

  • प्रथम पुरस्कार :- राजकुमार मिल- (भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध)
  • द्वितीय पुरस्कार :- मालवा मिल- (मछली जल की रानी) और हुकुमचंद मिल – (भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर राक्षस का वध)
  • तृतीय पुरस्कार :- कल्याण मिल- (भारतीय नारी की शक्ति, सामर्थ्य और योगदान) और स्वदेशी मिल- (मा जगदम्बा द्वारा शुभ और निशुंभ नामक राक्षसों का वध)
  • विशेष पुरस्कार :- होप टेक्सटाइल मिल- (भगवान शिव की बारात)

अखाड़ों के पुरस्कार

निर्णायक समिति ने इस बार दो विधाओं गतका फरी तथा दो हाथ की बनेठी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए अखाड़ों का चयन किया।

गतका फरी वर्ग

  • प्रथम :- चंन्द्रपाल उस्ताद व्यायामशाला
  • द्वितीय :- ब्रजलाल गुरू व्यायामशाला शंकरगंज
  • तृतीय :- महावीर व्यायामशाला
  • विशेष :- छोगालाल उस्ताद व्यायाम शाला तथा महावर कोली समाज व्यायामशाला महावर नगर

दो हाथ की बनेठी वर्ग

  • प्रथम :- श्री बिंदागुरू व्यायामशाला
  • द्वितीय :- सार्वजनिक रविदास व्यायामशाला
  • तृतीय :- बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला नादिया नगर
  • विशेष :- स्वर्गीय श्री प्रमोद हार्डिया व्यायामशाला तथा सार्वजनिक अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला

महिला वर्ग

  • प्रथम :- श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला
  • द्वितीय :- श्री दास हनुमान व्यायामशाला दास बगीची
  • तृतीय :- पंचमुखी गुरू अखाड़ा हवा बंगला

बालक वर्ग

  • प्रथम :- वीर राजपूत (श्री लोधी पंच व्यायामशाला)
  • द्वितीय :- भूमिक यादव (मार्तण्डराव व्यायामशाला)
  • तृतीय :- शिवांश कलोनिया (गाजी गुरू व्यायामशाला)
  • विशेष :- उदय बोरासी (वीर बजरंग दल व्यायामशाला भागीरथपुरा)

बालिका वर्ग

  • प्रथम :- राशि कुलपारे ( धानुक समाज शस्त्रकला महू नाका)
  • द्वितीय :- परिधि धीमान ( गुरूदास व्यायामशाला जिंसी)
  • तृतीय :- नन्दनी संदीप यादव (सार्वजनिक श्री मस्त बजरंग मंदिर)

जिला प्रशासन द्वारा नगद पुरस्कार

जिला प्रशासन ने गतका फरी और दोनों हाथ की बनेठी श्रेणी में प्रत्येक के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा 10 -10 हजार रुपये के विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Source link
#झकय #दखन #क #लए #रत #भर #जग #इदर #रजकमर #मल #क #झक #क #मल #पहल #परसकर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *