ट्रेन में सीट के लिए विवाद होने पर दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की कर दी हत्या, बाकी साथियों ने छिपकर बचाई जान

ट्रेन में सीट के लिए विवाद होने पर दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की कर दी हत्या, बाकी साथियों ने छिपकर बचाई जान

बोरदेही रेलवे स्टेशन पर रविवार रात छिंदवाड़ा निवासी अली खान की ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने ट्रेन से नीचे खींचकर बेरहमी से मार …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 11:02:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 11:02:51 PM (IST)

ट्रेन में सीट के लिए विवाद होने पर दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की कर दी हत्या, बाकी साथियों ने छिपकर बचाई जान
युवकों ने ट्रेन से नीचे खींचकर बेरहमी से मारपीट की हत्या।

HighLights

  1. स्टेशन पर युवक को नीचे खींचकर डंडों से पीटा
  2. परासिया से बोरदेही तक रची गई कूट साजिश
  3. 12-15 अज्ञात युवकों पर हत्या का केस हुआ दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। बोरदेही रेलवे स्टेशन पर रविवार रात छिंदवाड़ा निवासी अली खान की ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने ट्रेन से नीचे खींचकर बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह स्टेशन परिसर में शव मिलने के बाद जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टेशन के पास शुरू हुआ था सीट को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार अली खान अपने मित्र जयंत विश्वकर्मा, शिवम मालवीय और यश उर्फ रिक्की के साथ पेंचव्हेली ट्रेन से यात्रा कर रहा था। अली नागपुर में नौकरी करता था और अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला था। यात्रा के दौरान सभी सामान्य रूप से सफर कर रहे थे।

मृतक के साथियों ने जीआरपी को बताया कि परासिया स्टेशन के पास ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर अली खान का एक युवक से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला शांत हो गया और ट्रेन आगे बढ़ गई। हालांकि साथियों का आरोप है कि विवाद के बाद दूसरे पक्ष के युवक ने अपने कुछ साथियों को फोन कर बोरदेही रेलवे स्टेशन बुला लिया।

12-15 युवकों ने ट्रेन से नीचे खींचकर किया हमला

साथियों के अनुसार जब ट्रेन बोरदेही रेलवे स्टेशन पहुंची तो अली खान ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। इसी दौरान 12 से 15 युवकों का एक समूह वहां पहुंचा और कथित रूप से उसे ट्रेन से नीचे खींच लिया। इसके बाद डंडों और अन्य वस्तुओं से उसकी जमकर पिटाई की गई। हमला इतना अचानक हुआ कि उसके साथी उसे बचा नहीं सके।

जान बचाने के लिए दूसरे डिब्बों में छिपे मृतक के साथी

मृतक के मित्रों का कहना है कि हमला करने वाले लोग केवल अली खान को ही नहीं, बल्कि उसके साथ यात्रा कर रहे अन्य युवकों को भी तलाश रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसके साथी अपनी जान बचाने के लिए दूसरे डिब्बों में जाकर छिप गए। घटना के बाद अली खान के साथी आमला पहुंचे और जीआरपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बिजली बिल अपडेट के नाम पर बुजुर्ग महिला से ₹1.56 लाख की ठगी, झांसे में लेकर उड़ा दी FD की रकम

जीआरपी ने दर्ज किया हत्या का मामला

जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपितों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

Source link
#टरन #म #सट #क #लए #ववद #हन #पर #दसत #क #सथ #घमन #नकल #यवक #क #कर #द #हतय #बक #सथय #न #छपकर #बचई #जन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *