World:मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के शिष्यों के पावन अवशेष; ब्रिटेन में छात्र की हत्या के दोषी को उमक्रैद – World Updates Ebola Patient In Italy Hospital Lord Buddha To Be Displayed In Mongolian
“_id”:”6a1cbe3c226d4844080ab28e”,”slug”:”lord-buddha-relics-exposition-mongolia-ulaanbaatar-gandantegchenling-monastery-buddha-purnima-vesak-day-i-2026-06-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World: मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के शिष्यों के पावन अवशेष; ब्रिटेन में छात्र की हत्या के दोषी को उमक्रैद”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
दुनिया की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में रक्षा कंपनी हनवा एयरोस्पेस के कारखाने में सोमवार को हुए विस्फोट में चार लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों को सुबह 10:59 बजे विस्फोट की सूचना मिली और वे हताहतों की सही संख्या की पुष्टि करने में जुटे हैं। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर भेजी गई दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे। पुलिस और दमकल अधिकारियों का मानना है कि विस्फोट कारखाने की पहली मंजिल पर हुआ था और आग बुझने के बाद वे घटना के सटीक कारण की जांच करने की योजना बना रहे हैं।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की है कि देश की अग्रणी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी हनवा एयरोस्पेस के संयंत्र में हुई दुर्घटना में चार लोगों की मौत और दो लोग घायल हुए हैं। दमकल अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:17 बजे आग बुझाने के लिए स्तर-1 की प्रतिक्रिया जारी की और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों ने बताया है कि दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन-सेओक ने हनवा एयरोस्पेस कारखाने में हुए विस्फोट के बाद बचाव कार्यों के लिए उपकरणों और कर्मियों को पूरी तरह से जुटाने का आदेश दिया है।