तकनीकी खराबी से जबलपुर-इंदौर इंडिगो फ्लाइट कैंसिल:  45 यात्री फंसे, जबलपुर एयरपोर्ट पर हंगामा; कुछ ने टिकट रद्द कराई – Jabalpur News

हैदराबाद से जबलपुर आने के बाद इंदौर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को अचानक कैंसिल हो गई। फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे रद्द करना पड़ा। इसकी जानकारी मिलने के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि उन्हें जरूरी काम से इंदौर जाना था, लेकिन अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से उनके काम प्रभावित हो गए। इंडिगो की फ्लाइट 6E7315 सोमवार सुबह हैदराबाद से जबलपुर पहुंची थी। यहां से 45 यात्रियों को लेकर इसे इंदौर रवाना होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी। यात्रियों के मुताबिक उन्हें अचानक फ्लाइट रद्द होने की जानकारी दी गई। एयरलाइन ने वैकल्पिक व्यवस्था का दिया भरोसा यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए एयरलाइन अधिकारियों ने स्थिति संभाली। उन्होंने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। कई यात्रियों को कनेक्टिंग रूट के जरिए इंदौर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। कुछ यात्रियों ने अपना सफर रीशेड्यूल कराया, जबकि कुछ ने टिकट कैंसिल करा दी। यात्रियों का कहना था कि अचानक फ्लाइट रद्द होने से उनकी यात्रा की पूरी योजना प्रभावित हो गई।

Source link
#तकनक #खरब #स #जबलपरइदर #इडग #फलइट #कसल #यतर #फस #जबलपर #एयरपरट #पर #हगम #कछ #न #टकट #रदद #करई #Jabalpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *