![]()
छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के पिडपा गांव में गुरुवार को खेत में बनी तलैया में डूबने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक अपने पिता के साथ खेत पर गया था, जहां परिवार के लोग थ्रेसर से अनाज निकालने का काम कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद बालक अचानक लापता हो गया। करीब आधे घंटे तक तलाश करने के बाद परिजनों को उसके कपड़े तलैया के पास मिले। पानी में तलाश करने पर बालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
आधे घंटे तक तलाशते रहे परिजन
जानकारी के अनुसार, पिडपा निवासी शिवा यादव (5) पिता मलखान यादव गुरुवार को अपने परिजनों के साथ खेत पर गया था। पिता मलखान ने बताया कि दोपहर करीब 3-4 बजे खेत में काम पूरा होने के बाद सभी लोग बैठ गए। इसी दौरान शिवा दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। करीब आधे घंटे बाद खेत में बनी तलैया के पास बालक के कपड़े रखे मिले। इससे उसके तलैया में डूबने की आशंका हुई।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया
परिजनों ने तलैया के पानी में तलाश कर शिवा को बाहर निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. कमलेश पटेल ने परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। शाम होने और सूर्यास्त के चलते नियमानुसार पोस्टमार्टम नहीं को सकता जिसके चलते पुलिस की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Source link
#तलय #म #डबन #स #बलक #क #मत #पत #क #सथ #खत #गय #थ #शव #यदव #थरसर #स #अनज #नकलन #क #बद #लपत #हआ #आध #घट #बद #तलय #म #मल #Chhatarpur #News

