![]()
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो युवक लापता हो गए हैं। कुकी समुदाय से जुड़े आदिवासी कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) संगठन ने गुरुवार शाम 5 बजे से जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का ऐलान किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लापता युवकों की पहचान 21 साल के थांगगिनलुन चोंगलोई और 20 साल के पाओगिनलाल हैंगसिंग के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बुधवार शाम ताफू कुकी गांव के पास से लापता हुए थे। संगठन ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों का अपहरण नगा समुदाय ने किया है। संगठन ने इस घटना की निंदा की है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों का अब तक कोई पता नहीं चला है। उनके अपहरण से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
#मणपर #क #कगपकप #स #द #यवक #लपतनग #समदय #पर #अपहरण #क #आरप #आदवस #सगठन #न #घट #क #बद #क #ऐलन #कय

