पानी के लिए शहर में संघर्ष शुरु हो गया है। विजयनगर में तो जमकर मारपीट हुई है। पुलिस बल तैनात करना पड़ गया है। दस के खिलाफ एफआईआर भी लिखवाई गई है। …और पढ़ें

HighLights
- सरकारी नल से पानी भरने के लिए छिड़ा संग्राम
- मारपीट के बाद 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज
- पंचौली-प्रजापत परिवार के बीच चले लात-घूंसे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पानी के लिए शहर में संघर्ष शुरु हो गया है। विजयनगर में तो जमकर मारपीट हुई है। पुलिस बल तैनात करना पड़ गया है। दस के खिलाफ एफआईआर भी लिखवाई गई है। झगड़े सरकारी नल से पानी भरने पर हुआ था। पुलिस के अनुसार घटना स्कीम-54 स्थित दूरसंचार कालोनी की है।
निगम के सरकारी बोरिंग पर पहले पानी भरने की बात पर विवाद
राधा चेतराम पंचौली ने मुकेश, महावीर प्रजापत, अंशुल प्रजापत, हनी प्रजापत और अमन के खिलाफ रिपोर्ट की है। राधा कालोनी में ही निगम के सरकारी बोरिंग से पानी भरने आई थी। मुकेश, महावीर और अतुल पहले से पानी भर रहे थे। आरोपितों ने राधा को रोका और मारपीट शुरु हो गई।
www.naidunia.com
#तमहर #नल #दसर #ह.. #और #शर #ह #गई #लठय #इदर #म #पन #क #ववद #क #बद #तनव #लग #पर #FIR


