दमोह के राजनगर तालाब में युवती का शव मिला:  हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से जांच, स्कूटी बरामद – Damoh News

दमोह के राजनगर तालाब में युवती का शव मिला: हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से जांच, स्कूटी बरामद – Damoh News

दमोह के राजनगर तालाब में युवती का शव मिला:  हत्या-आत्महत्या दोनों एंगल से जांच, स्कूटी बरामद – Damoh News


दमोह के देहात थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवती का शव तालाब से बरामद किया गया। यह घटना जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत राजनगर किला स्थित बुंदेला बाबा मंदिर के पास हुई। मंदिर में भंडारे के लिए पहुंचे लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा, जिसके बाद उन्होंने डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी रजनी प्रियंका पटेल, एसडीईआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। घटनास्थल से एक स्कूटी, मोबाइल फोन, युवती की चप्पल और एक युवक की चप्पल बरामद हुई। डिग्गी में मिले दस्तावेजों से पहचान स्कूटी की डिग्गी में मिले पर्स में रखी आईडी से मृतका की पहचान कटनी निवासी 20 वर्षीय सत्या निषाद पुत्री कैलाश निषाद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले में हत्या, आत्महत्या और प्रेम प्रसंग सहित सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के दमोह पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती कटनी से दमोह क्यों आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा कि युवती ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है।

Source link
#दमह #क #रजनगर #तलब #म #यवत #क #शव #मल #हतयआतमहतय #दन #एगल #स #जच #सकट #बरमद #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *