दमोह में भीषण सड़क हादसा: पत्नी व बेटी को छोड़ घर लौट रहे शख्स की मौत, तीन गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया

दमोह में भीषण सड़क हादसा: पत्नी व बेटी को छोड़ घर लौट रहे शख्स की मौत, तीन गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया

दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरू मारा गांव के पास मंगलवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सूखा गांव निवासी रामकुमार पटेल (40) और खेजरा निवासी गणेश पटेल (35) मोटरसाइकिल से पथरिया से दमोह की ओर आ रहे थे। वहीं शाहपुर सोनकिया निवासी मनोज कुर्मी (29) अपने चार वर्षीय पुत्र वेद कुर्मी के साथ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मनोज अपनी पत्नी और बेटी को जोरतला छोड़कर वापस शाहपुर सोनकिया जा रहे थे।

दमोह में भीषण सड़क हादसा: पत्नी व बेटी को छोड़ घर लौट रहे शख्स की मौत, तीन गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया


बाइक के उड़े परखच्चे

इसी दौरान नौरू मारा के पास दोनों मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। और बाइकों के परखच्चे उड़ गए।।हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई।

इनको जबलपुर किया गया रेफर

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोज कुर्मी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकुमार पटेल, गोविंद पटेल तथा मासूम वेद कुर्मी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि मनोज परिवार को छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- MP: एसपी ऑफिस पहुंचकर पिता ने बेटे के साथ खुद पर डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश; दो साल में 56 आवेदन दे चुका

परिजनों को सौंपा गया शव

ड्यूटी डॉ. आरिफ खान ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में रेफर किया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। बुधवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पथरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Source link
#दमह #म #भषण #सडक #हदस #पतन #व #बट #क #छड #घर #लट #रह #शखस #क #मत #तन #गभर #घयल #क #जबलपर #रफर #कय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *