![]()
दमोह में सोमवार सुबह पुलिस विभाग ने ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ को दमोह एसपी आनंद कलादगी, सांसद राहुल सिंह और विधायक जयंत मलैया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और छात्र शामिल हुए। लगभग 4 किलोमीटर लंबी इस मैराथन दौड़ में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यह दौड़ तहसील ग्राउंड से शुरू होकर जबलपुर नाका, स्टेडियम, किल्लाई नाका, तीन गुल्ली, स्टेशन चौराहा, घंटाघर और अस्पताल चौराहा होते हुए वापस तहसील ग्राउंड पर समाप्त हुई। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात दौड़ के मार्ग में जगह-जगह ठंडे पानी, पेय पदार्थों और नैपकिन की व्यवस्था की गई थी। यह सुनिश्चित किया गया कि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसका उद्देश्य यातायात को सुचारु रखना और मैराथन प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि यह दौड़ कोई प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें इनसे बचने के लिए प्रेरित करना था। साढ़े छह बजे से शुरू हुई मैराथन दौड़ इस मैराथन दौड़ में स्कूल, कॉलेज के बच्चों के अलावा अन्य लोगों की भी मौजूदगी रही। सुबह 6 बजे से तहसील ग्राउंड में सभी का एकत्रीकरण हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथियों का आगमन हुआ और करीब साढ़े छह बजे से मैराथन दौड़ शुरू हुई जो साढ़े आठ बजे समाप्त हुई। मैराथन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, साइबर फ्रॉड एवं सोशल मीडिया से जुड़े खतरों के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।
Source link
#दमह #म #सइबर #जगरकत #मरथन #दड #एसप #ससद #वधयक #न #हर #झड #दखकर #रवन #कय #ठग #स #बचन #क #सदश #Damoh #News


