Indore Weather Update: अगले दो दिन इंदौर शहर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Indore Weather Update: अगले दो दिन इंदौर शहर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

Rain in Indore: इंदौर में रीगल क्षेत्र में 7.5 मिमी और एयरपोर्ट इलाके में 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।

Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 07:20:28 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 08:46:53 AM (IST)

Indore Weather Update: अगले दो दिन इंदौर शहर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
इंदौर शहर में बंगाली ब्रिज के आस-पास रविवार शाम को कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई।

HighLights

  1. इंदौर में आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार
  2. उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने अवदाब का असर
  3. एक द्रोणिका मध्य प्रदेश के ऊपर से जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में रविवार को दिन में धूप निकली और कुछ समय के लिए बादल भी छाए। सुबह के समय इंदौर शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। वहीं विजयनगर, रीगल, पलासिया क्षेत्र में रात आठ बजे बाद कुछ समय के लिए बारिश हुई। दिन में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

इंदौर में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस (Indore Ka Mausam) दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार रात 8.30 बजे तक रीगल क्षेत्र में 7.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। वही एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 1.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। वही मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश (Indore weather today) होने की संभावना है।

अवदाब और द्रोणिका का असर

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब क्षेत्र बना है। वही एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी ओडिसा होते हुए अवदाब क्षेत्र से जा रही है। वही एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात से केरल तक जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर में आगामी दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश (Indore Rain Update) होने की संभावना है।

मुंबई में मौसम खराब होने से दो उड़ानें डायवर्ट कर भेजी गईं इंदौर

मुंबई में तेज बारिश और हवाओं का असर विमान सेवाओं पर दिखाई दिया। सुबह खराब मौसम के कारण मुंबई जा रही दो उड़ानों को इंदौर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद मौसम साफ होने का सिग्नल मिलने पर विमान मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान यात्रियों को विमान में ही बैठाए रखा। यात्रियों को खराब मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई में रविवार सुबह खराब मौसम के कारण दो विमानों को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो की कोच्चि से मुंबई जा रही उड़ान इंदौर डायवर्ट की गई। यह विमान सुबह 11.08 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा। विमान में 137 यात्री सवार थे, जो मौसम साफ होने तक विमान में ही बैठे रहे।

इसके साथ ही एयर इंडिया की दिल्ली से मुंबई जा रही उड़ान भी डायवर्ट होकर इंदौर पहुंची। इस विमान ने इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह 11.10 बजे लैंडिंग की। विमान में 106 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव का कहना है कि मुंबई जाने वाले दो विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई। मुंबई में मौसम साफ होने के बाद विमानों को रवाना किया गया।

दिल्ली उड़ान भी एक घंटा देरी से आई

महाराष्ट्र, गुजरात में तेज वर्षा के कारण कई उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इसका असर अन्य शहरों की उड़ानों पर भी देखने को मिला। इंदौर एयरपोर्ट पर भी आधा दर्जन उड़ानें एक से तीन घंटा देरी से संचालित हुई।

दोपहर 12.20 बजे हैदराबाद जाने वाली उड़ान 3.20 बजे रवाना हुई। वहीं दिल्ली उड़ान एक घंटा और मुंबई उड़ान तीन घंटा देरी से रवाना हुई। मुंबई से सुबह 11.50 बजे आने वाली उड़ान 2.20 बजे इंदौर पहुंची। दिल्ली उड़ान भी एक घंटा देरी से इंदौर पहुंची।

यह भी पढ़ें : इंदौर में महज चार दिन में जुलाई माह का 60 फीसदी बरसा पानी, अगले सप्ताह कोटा पूरा होने की संभावना

Source link
#Indore #Weather #Update #अगल #द #दन #इदर #शहर #म #हलक #स #मधयम #बरश #क #आसर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *