दीवार विवाद में हथौड़ी मारकर चाचा का किया मर्डर:  नरसिंहपुर में अस्पताल में छत से गिरने का बहाना बनाया, आरोपी भतीजा गिरफ्तार – Narsinghpur News

दीवार विवाद में हथौड़ी मारकर चाचा का किया मर्डर: नरसिंहपुर में अस्पताल में छत से गिरने का बहाना बनाया, आरोपी भतीजा गिरफ्तार – Narsinghpur News

दीवार विवाद में हथौड़ी मारकर चाचा का किया मर्डर:  नरसिंहपुर में अस्पताल में छत से गिरने का बहाना बनाया, आरोपी भतीजा गिरफ्तार – Narsinghpur News


नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र के देगुवां झांसीघाट गांव में एक मकान की दीवार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दीवार बनाने से मना कर रहे थे बुजुर्ग पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 जून की सुबह की है। दरअसल, देगुवां झांसीघाट निवासी फूल सिंह मेहरा (62) मकान निर्माण के दौरान अपने भतीजे सोनू मेहरा को दीवार बनाने से मना कर रहे थे। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आवेश में आकर सोनू मेहरा ने चाचा फूल सिंह मेहरा के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से कहा-छत से गिरकर घायल हुए बुजुर्ग घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग ही घायल फूल सिंह को गोटेगांव के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों और पुलिस को बताया गया कि फूल सिंह छत से गिरकर घायल हुए हैं। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबलपुर में ही उनका पीएम कराया गया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को किया गिरफ्तार इधर, गोटेगांव पुलिस को देगुवां गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि फूल सिंह की मौत हादसे में नहीं, बल्कि हमले में हुई थी। पुलिस ने आरोपी सोनू मेहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मृतक की बेटी सपना झारिया ने बताया कि परिवार को भी शुरुआत में पिता के छत से गिरने की जानकारी दी गई थी। एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि आरोपी सोनू मेहरा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।

Source link
#दवर #ववद #म #हथड #मरकर #चच #क #कय #मरडर #नरसहपर #म #असपतल #म #छत #स #गरन #क #बहन #बनय #आरप #भतज #गरफतर #Narsinghpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *