दो साल की बच्ची ने 48 सेकेंड में देश के सभी राज्यों की राजधानी के नाम बताकर बनाया रिकॉर्ड

दो साल की बच्ची ने 48 सेकेंड में देश के सभी राज्यों की राजधानी के नाम बताकर बनाया रिकॉर्ड

इंदौर की दो साल की नव्या बाहेती ने 48 सेकंड में देश के सभी राज्यों की राजधानियों के नाम बताकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 12:08:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 12:09:42 PM (IST)

दो साल की बच्ची ने 48 सेकेंड में देश के सभी राज्यों की राजधानी के नाम बताकर बनाया रिकॉर्ड
नव्या बाहेती।

HighLights

  1. इंटरनेशनल बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नव्या का नाम दर्ज हुआ
  2. रिकॉर्ड बनाते समय उनकी उम्र 1 साल 11 महीने 14 दिन थी
  3. माता-पिता बताते हैं कि नव्या को कभी टीवी-मोबाइल नहीं दिखाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर को प्रतिभा का शहर कहा जाता है। यही कारण है कि शहर कई वर्ल्ड रिकॉर्ड का साक्षी बन चुका है। इसी क्रम में शहर की दो वर्षीय नव्या बाहेती ने भी वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सबसे कम समय 48 सेकेंड में भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम बताए।

इसके चलते नव्या का नाम इंटरनेशनल बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। जिस दिन उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया उस समय उनकी उम्र एक साल 11 महीने 14 दिन थी। नव्या के पिता मधुर बाहेती और मां खुशबू राठी बाहेती ने बताया कि उन्होंने नव्या को आज तक मोबाइल और टीवी नहीं दिखाया है।

जब नव्या एक साल की थी, तब उन्होंने उसे राज्यों की राजधानी के नाम याद करवाना शुरू करवाए। जब उसने सभी नाम याद कर दिए, तब सभी नाम एक साथ बोलना सिखाया। नव्या को कई भजन और मंत्र भी याद हैं, जिसे उन्होंने बोल-बोलकर याद करवाए हैं।

1 मिनट 1 सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा

1 साल, 11 महीने और 14 दिन की नव्या बहेटी ने सभी भारतीय राज्यों की राजधानियां 48 सेकंड में बताईं, 1 मिनट 1 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

Source link
#द #सल #क #बचच #न #सकड #म #दश #क #सभ #रजय #क #रजधन #क #नम #बतकर #बनय #रकरड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *