दो युवकों की मौत के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन:  शिवपुरी में तेरहवीं से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, चार घंटे शव लेकर बैठे परिजन – Shivpuri News

दो युवकों की मौत के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन: शिवपुरी में तेरहवीं से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, चार घंटे शव लेकर बैठे परिजन – Shivpuri News

दो युवकों की मौत के बाद थाने के बाहर प्रदर्शन:  शिवपुरी में तेरहवीं से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, चार घंटे शव लेकर बैठे परिजन – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोनों शव तेंदुआ थाने में रखकर कई घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई मौत जानकारी के मुताबिक ग्राम कूदोनिया गणेश निवासी कन्हैयालाल धाकड़ (21) पुत्र स्वर्गीय भरोसीलाल धाकड़ और सुघर सिंह धाकड़ (35) पुत्र रघुवीर धाकड़ रिश्तेदारी में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे खरई-टोरिया मार्ग पर गैस एजेंसी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। शुक्रवार को परिजन और ग्रामीण दोनों शवों को लेकर तेंदुआ थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और ट्रैक्टर जब्त करने की मांग की। आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन धरने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। तेंदुआ थाना प्रभारी नीतू धाकड़ ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Source link
#द #यवक #क #मत #क #बद #थन #क #बहर #परदरशन #शवपर #म #तरहव #स #लटत #समय #टरकटरटरल #न #मर #टककर #चर #घट #शव #लकर #बठ #परजन #Shivpuri #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *