‘द पैराडाइज’ की ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड तबाही, ‘बाहुबली’ और ‘वॉर’ के तोड़े रिकॉर्ड

‘द पैराडाइज’ की ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड तबाही, ‘बाहुबली’ और ‘वॉर’ के तोड़े रिकॉर्ड

 नानी की ‘द पैराडाइज’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कई डिले के बाद फाइनली ये फिल्म 24 सितंबर, गुरुवार को सिनेमाघरों में पहुंची. हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिव्यू मिले बावजूद इसके नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है.

 यह मास-एक्शन एंटरटेनर फिल्म नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्म बन गई है. इसस दौरान, इसने तेलुगु और हिंदी सिनेमा की कुछ ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं इसने वर्ल्डवाइड भी पहले दिन तहलका मचा दिया है.

‘द पैराडाइज’ ने भारत में कितने करोड़ से की ओपनिंग?
‘द पैराडाइज’ की शुरुआत भारत और विदेशों में जबरदस्त रही, जिसका मुख्य कारण इसका ओरिजिनल तेलुगु वर्जन था. फ़िल्म ने बुधवार को पेड प्रिव्यू से  ही 11.60 करोड़ (नेट) कमा लिए थे. इसके बाद, गुरुवार को रिलीज के दिन, ‘द पैराडाइज’ ने अपनी कमाई में 34.65 करोड़ (नेट) और जोड़े. इसी के साथ इसने भारत में ओपनिंग डे पर 46.25 करोड़ नेट कमाए और इसका ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ रुपये रहा.

‘द पैराडाइज’ ने वर्ल्डवाइड पहले दिन कितना कमाया?
विदेशों में ‘द पैराडाइज़’ की शुरुआत शानदार रही. इसने ओवरसीज में 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की. इसी के साथ सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 76.90 करोड़ रुपये हुआ है.  

‘द पैराडाइज’ की ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड तबाही, ‘बाहुबली’ और ‘वॉर’ के तोड़े रिकॉर्ड

‘द पैराडाइज’ ने बाहुबली और वॉर को दी मात
76.90 करोड़ की ओपनिंग के साथ, ‘द पैराडाइज’ वर्ल्डवाइड भारतीय फिल्मों की अब तक की टॉप-40 ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. यह फिल्म हिंदी मूवी ‘स्त्री 2’ से थोड़ा पीछे है, जिसने अपने पहले दिन दुनिया भर में लगभग .80 करोड़ कमाए थे, हालांकि, इसने दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों  ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (73 करोड़) और ‘वॉर’ (74 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. 

‘द पैराडाइज’ के बारे में सब कुछ
‘द पैराडाइज’ के डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला हैं और इसे सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना ने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज और IVY एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में नानी, मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, कायडू लोहार और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं.

 

Source link
#द #परडइज #क #ओपनग #ड #पर #वरलडवइड #तबह #बहबल #और #वर #क #तड #रकरड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *