‘धर्म पर टैक्स लगा तो उसी दिन राष्ट्र के पतन की शुरुआत होगी’, राष्ट्रसंत मुनि सुधासागर ने इंदौर में कही यह बात

‘धर्म पर टैक्स लगा तो उसी दिन राष्ट्र के पतन की शुरुआत होगी’, राष्ट्रसंत मुनि सुधासागर ने इंदौर में कही यह बात

राष्ट्रसंत मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने शुक्रवार को इंदौर में कहा कि जिस दिन धर्म और धर्मात्माओं पर टैक्स लगेगा, उसी दिन से राष्ट्र के पतन की शुरुआत …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 10:49:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 10:55:26 AM (IST)

‘धर्म पर टैक्स लगा तो उसी दिन राष्ट्र के पतन की शुरुआत होगी’, राष्ट्रसंत मुनि सुधासागर ने इंदौर में कही यह बात
दलाल बाग में चातुर्मास की धर्मसभा को संबोधित करते राष्ट्रसंत सुधासागर जी।

HighLights

  1. उन्होंने कहा कि धर्म पर कभी डाका नहीं डालना चाहिए
  2. जिस दिन धर्म पर कोई पाबंदी नहीं होगी, उस दिन राष्ट्र और समाज में हरियाली बढ़ जाएगी
  3. धर्म के काम में किसी तरह का डर नहीं होना चाहिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिस दिन धर्म और धर्मात्माओं पर कोई पाबंदी नहीं होगी, उस दिन राष्ट्र और समाज में हरियाली बढ़ जाएगी। जिस दिन कोई राजा धर्म और धर्मात्माओं पर टैक्स लगा देगा, उसी दिन से राष्ट्र के पतन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। धर्म और धर्मात्मा के यहां कभी डाका मत डालना। धर्म के काम में किसी तरह का डर नहीं होना चाहिए।

उक्त विचार राष्ट्रसंत मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने शुक्रवार को सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग के विशाल सत्संग सभा मंडप में आयोजित चातुर्मास की महती धर्मसभा में व्यक्त किए। प्रारंभ में राष्ट्रसंत को शास्त्र भेंट करने का लाभ छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज ने लिया।

श्रीफल अर्पित करने का सौभाग्य अभिषेक प्रीति, तनिष्क यांश जैन रानीपुरा वाले ने प्राप्त किया। मनीष सपना गोधा, चक्रवर्ती नवीन, शिवानी गोधा, आनंद अंतिका गोधा, हर्ष जैन, आकाश जैन कोयला ने सभी साधकों की अगवानी की। मंगलाचरण निहारिका जैन ने किया। दीप प्रज्वलन का सौभाग्य अमित राकेश जैन नवकार परिवार को मिला। संचालन अनुराग जैन ने किया।

भक्ति महोत्सव में आचार्य कुमुदनंद और आचार्य विप्रणत सागर का सान्निध्य मिला

नरसिंगपुरा मानभद्र भक्त मंडल द्वारा धार रोड स्थित कीमती गार्डन में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव मनाया गया। आचार्य कुमुदनंद और आचार्य विप्रणत सागर का सान्निध्य प्राप्त हुआ। मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि मंडल ने करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को भोजन कराया। राष्ट्रीय गायक लवेश-हिमांशु भुरड़ की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

Source link
#धरम #पर #टकस #लग #त #उस #दन #रषटर #क #पतन #क #शरआत #हग #रषटरसत #मन #सधसगर #न #इदर #म #कह #यह #बत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *